मंडला: फुल्की खाने से 24 से ज्यादा लोग बीमार, डाक्टरों की टीम पहुंची

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
मंडला: फुल्की खाने से 24 से ज्यादा लोग बीमार, डाक्टरों की टीम पहुंची

Mandla. मंडला जिले के मोहगांव ब्लॉक के ग्राम सिंगारपुर में फुल्की खाने से करीब 24 लोग बीमार पड़ गए। बताया जा रहा है कि सभी लोगों ने एक ही दुकान से फुल्की खाई थी। जिसके बाद देर रात इनकी तबीयत खराब होने लगी और इसके बाद इन लोगों को अस्पताल पहुंचाना शुरू किया गया। अब तक 24 लोगों को भर्ती कराया गया है। इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।





24 लोग इलाज के लिए भर्ती



सिविल सर्जन ने बताया कि 24 लोग भर्ती कराए जा चुके हैं। इतने लोगों को और भर्ती किया जाना है। खुद सीएमएचओ डॉक्टर श्रीनाथ सिंह मौके पर टीम के साथ रवाना हुए हैं। कलेक्टर मंडला हर्षिका सिंह के निर्देश के बाद सिविल सर्जन के साथ आधा दर्जन डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। मंडला जिला मुख्यालय से ग्राम सिंगापुर में गाड़ी भेजी गई है। जितने भी लोग भर्ती किए गए हैं, वो सभी खतरे से बाहर बताए गए हैं। वहीं निवास के विधायक डॉक्टर अशोक मसकोले ने जिला अस्पताल में इलाज की व्यवस्था देख रहे हैं।





CMHO-सिविल सर्जन ने संभाला मोर्चा



सीएमएचओ और जिला अस्पताल में सिविल सर्जन डॉक्टर की टीम के साथ मोर्चा संभाला रखा है। अचानक 24 लोगों में बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस कम पड़ गई तो अन्य साधनों से मरीज जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पूरे मामले पर मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, निवास के विधायक डॉक्टर अशोक मसकोले और जिला कलेक्टर हर्षिका सिंह नजर बनाए हुए हैं।

 


मंडला न्यूज Madhya Pradesh food poisoning मध्यप्रदेश न्यूज हिंदी मंजला जिला अस्पताल 24 लोग बीमार मंडला फूड प्वॉइजनिंग 24 people fell sick mandla food poisoning Mandla News मध्यप्रदेश Mp news in hindi