ग्वालियर में सिगरेट को लेकर विवाद में फायरिंग, हंगामा शांत करने गए मैरिज गार्डन संचालक को लगी गोली, बजरंग दल के हंगामे के बाद केस

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
ग्वालियर में सिगरेट को लेकर विवाद में फायरिंग, हंगामा शांत करने गए मैरिज गार्डन संचालक को लगी गोली, बजरंग दल के हंगामे के बाद केस

देव श्रीमाली, GWALIOR. ग्वालियर के गिरवाई इलाके में सिगरेट के लिए पैसे मांगने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद युवक ने फायरिंग कर दी। इस दौरान पास में खड़े मैरिज गार्डन के संचालक के पेट में गोली लग गई, जिससे वह वहीं गिर पड़ा। इसके बाद थाने में हंगामा हो गया। घायल युवक को अस्पताल भेजा गया है। गिरवाई पुलिस ने इस मामले में विवेक दुबे नाम के एक युवक पर एफआईआर दर्ज कर ली है।   



मैरिज गार्डन संचालक है घायल युवक



अमर सिंह कुशवाह मैरिज गार्डन के संचालक है। उनका गिरवाई इलाके में मैरिज गार्डन है। यहां 25 फरवरी, शनिवार को शादी समारोह चल रहा था। शादी में शामिल होने के लिए पड़ोस में ही रहने वाला वाटर प्लांट संचालक विवेक दुबे भी आया था। यहां विवेक दुबे का पड़ोस में स्थित दुकानदार से सिगरेट के पैसे को लेकर झगड़ा हो रहा था। जब गार्डन संचालक अमर सिंह कुशवाह उसे समझाने पहुंचे तो विवेक ने फायरिंग शुरू कर दी। इस बीच एक गोली अमर के पेट में लग गई। इसके बाद वह वहीं गिर पड़ा। जब घायल के साथी गोली चलाने वाले को पकड़ने दौड़े तो वह इन लोगों पर ही हमलावर हो गया और फायरिंग करते हुए भाग निकला।  घटना के  बाद इन लोगों ने पुलिस को सूचना दी।



ये खबर भी पढ़ें...






पीड़ित पक्ष ने लगाए पुलिस पर आरोप



गोलीकांड की इस घटना में घायल अमर सिंह कुशवाहा के परिजन घायल को लेकर सीधे गिरवाई थाना पहुंचे। यहां परिजनों का आरोप है कि पुलिस द्वारा इस मामले में आरोपी को बचाने के लिए काफी देर तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई। पुलिस की लापरवाही का वीडियो बना रहे युवकों का मोबाइल भी छीना गया बाद में जब पुलिस के बड़े अधिकारियों को को मामले की जानकारी दी गई। तब इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई और घायल युवक को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया।



घटना के बाद के बजरंग दल नेता पहुंचे 



घटना की सूचना मिलते ही बजरंग दल और गौ रक्षा संगठन से जुड़े बड़े नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। फिर थाने में काफी हंगामा भी किया।



पुलिस ने देर रात दर्ज किया हत्या के प्रयास का मामला



गिरवाई थाना पुलिस ने इस मामले में घायल अमर सिंह की शिकायत पर विवेक दुबे नाम के युवक पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। आरोपी देर रात ही घटनास्थल से अपनी बाइक से फरार हो गया था। गिरवाई थाना पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही है।


सिगरेट को लेकर विवाद Amar Singh Kushwaha marriage garden operator Controversy over cigarette MP News ग्वालियर में फायरिंग एमपी न्यूज Firing in Gwalior अमर सिंह कुशवाहा मैरिज गार्डन संचालक