Advertisment

इंदौर में देवास के खनिज अफसर पर लोकायुक्त का छापा, जांच में 10 करोड़ के गिट्‌टी प्लांट का मालिक निकला

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
इंदौर में देवास के खनिज अफसर पर लोकायुक्त का छापा, जांच में 10 करोड़ के गिट्‌टी प्लांट का मालिक निकला

संजय गुप्ता, INDORE. लोकायुक्त इंदौर की टीम ने मंगलवार (14 मार्च) सुबह देवास में पदस्थ खनिज अधिकारी मोहन सिंह खतेडिया के यहां छापामार कार्रवाई की। टीम चार जगह पर पहुंची। इसमें उज्जैन, देवास के साथ ही इंदौर में दो लोकेशन रहीं। इंदौर में तुलसी नगर स्थित उनके घर पर भी टीम पहुंची। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस बना है। प्रारंभिक जांच में खतेडिया करीब 10 करोड़ की कीमत वाले गिट्‌टी क्रेशर प्लांट के मालिक निकले हैं और आय से अधिक कमाई सामने आई है। नौकरी के 32 सालों में उन्होंने करोड़ों की कमाई की है।





सुबह पांच बजे पहुंच गई टीम





जानकारी के मुताबिक, इंदौर लोकायुक्त द्वारा तुलसी नगर इलाके के सी सेक्टर मकान नंबर 124 में सुबह 5 बजे कार्रवाई शुरू की गई। खतेडिया अभी देवास में पदस्थ है और इसके पहले धार में पदस्थ थे। आरोप है कि खदान और प्लांट बनाकर नौकरी के साथ-साथ बड़ा व्यवसाय भी कर रहे थे। जिसकी शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त ने मंगलवार (14 मार्च) सुबह कार्रवाई की।





ये भी पढ़ें...

Advertisment











देवास, पीथमपुर और उज्जैन में भी छापेमारी

Advertisment





डीसीपी लोकायुक्त आनंद यादव ने बताया कि, खनिज अधिकारी मोहन सिंह, वर्तमान में देवास में पदस्थ है, इंदौर लोकायुक्त द्वारा एक साथ चार स्थानों पर अलग-अलग कार्रवाई की जा रही है। जिसमें देवास, पीथमपुर, उज्जैन और इंदौर में एक साथ कार्रवाई की गई। जिस गिट्टी खदान की बात की जा रही थी उसकी कीमत 10 करोड़ रुपए के लगभग बताई जा रही है। एक रेत की खदान भी मोहन सिंह द्वारा संचालित की जा रही थी। घर में सोने-चांदी के जेवर भी मिले हैं, जिनकी कीमत आंकी जा रही है। छापेमारी में करीब तीन लाख से ज्यादा का कैश भी बरामद हुआ है। 





इंदौर में भाई के नाम लिया एक घर





जानकारी के मुताबित, जांच में एक मकान उज्जैन और दो मकान इंदौर में होने की बात सामने आई है। इसके अलावा एक प्लॉट भी है। इंदौर में महालक्ष्मी नगर में उनके भाई के नाम से मकान है और एक प्लॉट है, जो नायता मुंडला में है। भ्रष्टाचार अधिनियम के अंतर्गत जो कार्रवाई की जा रही है। उसमें करोड़ों की संपत्ति सामने आ सकती है। मोहन सिंह 1991 में निरीक्षक पद पर भर्ती हुए थे और वर्तमान में डीएसपी रैंक तक पहुंच गए थे। गिट्टी खदान की कीमत 10 करोड़ रुपए बताई जा रही है, रेत खदान का भी आंकड़ा जल्द सामने आ जाएगा। घर के बाहर दो लग्जरी गाड़ी भी थी। अन्य मकानों पर भी सर्चिंग के दौरान कुछ चार पहिया वाहन मिले हैं। जिनकी कीमत भी जल्द जोड़ी जाएगी। अब तक खतेडिया इंदौर, देवास, धार, उज्जैन में पदस्थ रह चुके हैं।

Advertisment





कुल वेतन से छह गुना मूल्य की मिली संपत्ति





लोकायुक्त ने खनिज अधिकारी मोहन सिंह खतेडिया पर भ्रष्टाचार निवारण (संशोधित) अधिनियम की धारा 13(1)बी एवं 13(2) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच के दौरान पाया गया कि उन्हें शासकीय सेवा के वेतन से आय लगभग सवा करोड़ रुपए हुई, लेकिन लगभग पांच से छह गुना अधिक मूल्य की अचल एवं चल संपत्ति उनके पास होने का पता चला है।





यह अचल संपत्ति मिली

Advertisment







  • इंदौर में तुलसी नगर स्थित तीन मंज़िला भवन। 



  • उज्जैन में महाकाल वाणिज्यिक सेक्टर-सी में तीन मंज़िला एक अन्य भवन।


  • देवगुराडीया में व्यावसायिक उपयोग का भूखंड।
  • Advertisment



  • नायता मूण्डला इंदौर में ज़मीन।


  • दाहोद (गुजरात) में पत्नी के नाम भूखंड। 


  • पुत्र के प्रोपराइटरशिप में स्वयं के नाम से बनाई कंपनी एम.एस. कंस्ट्रक्शंस (मोहन सिंह कंस्ट्रक्शंस) के नाम से एक रेडी मिक्स क्रेशर प्लांट पीथमपुर में। 
  • Advertisment



  • खुद के नाम पर तीन ट्रक, थार, ब्रेजा कार, कंपनी के पास चार ट्रक।


  • स्वयं के नाम की उपरोक्त कंपनी के टाटा बल्कर (22-व्हीलर) डंपर ट्रक, कुल 3 ट्रक।


  • स्वयं के नाम की उपरोक्त कंपनी के ट्रांजिट-मिक्सर (10-व्हीलर) ट्रक, कुल 4 ट्रक (2 टाटा कंपनी,1 आइशर,1 महिंद्रा)


  • एक महिंद्रा थार एसयूवी।


  • एक मारुति ब्रेज़ा कार। 






  • सर्च में उपरोक्त के अलावा घर पर नगद राशि क़रीब साढ़े तीन लाख और  इतनी ही राशि के आभूषण, 5 बैंकों में खाते की जानकारी तथा एक बैंक लॉकर होना भी ज्ञात हुआ है



    Madhya Pradesh News मध्यप्रदेश न्यूज Indore Mineral Officer raided Indore Lokayukta raided Mineral Officer Khatedia raided Lokayukta Khatedia इंदौर खनिज अफसर पर छापा इंदौर लोकायुक्त छापा खनिज अफसर खतेडिया पर छापा लोकायुक्त खतेडिया
    Advertisment