Advertisment

गुना में प्रद्युम्न सिंह ने कहा- 2018 में कांग्रेस ने वर तो दिखाया नौजवान और जब वरमाला का वक्त आया तो बुजुर्ग को पहना दी वरमाला

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
गुना में प्रद्युम्न सिंह ने कहा- 2018 में कांग्रेस ने वर तो दिखाया नौजवान और जब वरमाला का वक्त आया तो बुजुर्ग को पहना दी वरमाला

GUNA. कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का गुना आगमन हुआ। उन्होंने यहां समीक्षा बैठक ली। मंत्री सिंह ने पत्रकारों से चर्चा की। यहां उन्होंने लाड़ली बहना योजना को जनहितैषी बताया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को कोसा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार के 15 माह के कार्यकाल में प्रदेश को गर्त में धकेल दिया। सरकार की सभी जनकल्याण कारी योजनाओं को बंद कर दिया था।  





कांग्रेस की गलतियों के लिए ही मैंने उसे छोड़ा





2018 के चुनाव में कांग्रेस ने नौजवान का चमकता दमकता चेहरा ज्योतिरादिया सिंधिया का दिखाया। इसके कारण ग्वालियर चंबल संभाग की 34 में से 26 सीट भी कांग्रेस से जीती। वर तो दिखाया नौजवान और जब वरमाला का वक्त आया तो 70 साल के बुजुर्ग (कमलनाथ) के गले में वरमाला पहना दी। प्रद्युमन सिंह ने कहा कि कांग्रेसियों के पेट में दर्द हो रहा है। जब से कांग्रेस के हाथों से सत्ता गई, तब से वह सिंधिया को टारगेट किया जा रहा है। कांग्रेस की गलतियों के लिए ही मैंने उसे छोड़ा। एक कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा- कमल नाथ मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं।





ये खबर भी पढ़ें...

Advertisment











देर रात तक इतंजार करती रहीं लाडली बहनें

Advertisment





जिले के प्रभारी एवं ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर 8 अप्रैल, शनिवार की रात गुना पहुंचे। कार्यक्रम के अनुसार उन्हें 7:30 बजे गुना पहुंचना था, लेकिन वह 2:30 घंटे की देरी से लगभग रात 10 बजे भदौरा पहुंचे। इस दौरान लाड़ली बहना उनका इंतजार करती रहीं। देर रात तक महिलाओं को रोका गया, क्योंकि उन्हें लाड़ली बहना शिविर का भ्रमण करना था। देर रात 12 बजे तक महिलाएं बैठी रहीं।





पंजीयन केन्द्र और ई-केवायसी कार्य का लिया जायजा





देर रात यहां पर उन्होंने  “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” के तहत संचालित पंजीयन केन्द्र और ई-केवायसी कार्य का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने पंजीयन कराने आईं महिलाओं और पंजीयन कर रहे स्टाफ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पंजीयन और ई-केवायसी कराने आईं महिलाओं के बीच बैठकर अनौपचारिक माहौल में सहृदयता के साथ बातचीत की। उन्होंने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Advertisment





वीडियो देखें- 







MP News मप्र न्यूज कमलनाथ पर निशाना MLA Pradyuman Singh minister in charge Kamal Nath targeted Congress cursed विधायक प्रद्युम्न सिंह प्रभारी मंत्री कांग्रेस को कोसा
Advertisment