भोपाल में वन मंत्री विजय शाह का बड़ा ऐलान- वन विकास निगम के अस्थाई कर्मी अब नियमित होंगे

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
भोपाल में वन मंत्री विजय शाह का बड़ा ऐलान- वन विकास निगम के अस्थाई कर्मी अब नियमित होंगे

BHOPAL. मध्यप्रदेश में मिशन 2023 की तैयारी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में प्रदेश की बीजेपी सरकार भी तैयारी में जुट गई है। चुनावी साल में सरकार एक से बढ़कर एक और बड़ी घोषणाएं कर रही हैं। चुनावी साल में सरकार का एक और बड़ा फैसला सामने आया है। वन विकास निगम के अस्थाई कर्मी अब नियमित होंगे।



वन विकास निगम के शपथ ग्रहण समारोह में किया ऐलान



मप्र राज्य वन विकास निगम में आदिवासी नेता माधव सिंह डाबर को अध्यक्ष और भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री सत्येन्द्र भूषण सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। भोपाल में दोनों नेताओं ने 31 जनवरी, सोमवार को पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में वन मंत्री विजय शाह ने कहा कि वन विकास निगम के कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई जाएगी। 1 अप्रैल से सभी चतुर्थ श्रेणी अस्थाई कर्मचारी नियमित हो जाएंगे। स्थाई कर्मचारियों की तीन हजार तक सैलरी भी बढ़ाई जाएगी।



ये खबर भी पढ़ें...






शाह बोले- एक अप्रैल से पहले इनको परमानेंट करेंगे



अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की तरफ देखकर वन मंत्री ने कहा कि अगर ये दोनों बनते नहीं तो ये मामला भी रह ही जाता। एक अप्रैल से पहले बोर्ड की मीटिंग लेकर इनको परमानेंट करेंगे। हमको लगा कि करना तो है ही, इससे अच्छा मौका दूसरा होगा नहीं। आप सबको ढेरों बधाई।



नियुक्ति में देरी पर वन मंत्री बोले



पदभार ग्रहण कार्यक्रम में बोलते हुए वन मंत्री विजय शाह ने वन विकास निगम के अध्यक्ष माधव सिंह डाबर और उपाध्यक्ष सत्येन्द्र भूषण सिंह की तरफ देखते हुए कहा- दादा थोड़ा जल्दी आना था। आप लोग काफी देर से आए। ये फैसला थोड़ा जल्दी होना चाहिए था। खैर अब आपके आने से वन विकास निगम नई ऊंचाईयों को छुए ऐसी मेरी कामना है। हमारे सभी कर्मचारी आपके साथ मिलकर काम करेंगे। हम नियमित रूप से बैठते रहेंगे।



पदभार ग्रहण में शामिल हुए ये नेता



कार्यक्रम में वन मंत्री विजय शाह, पर्यटन मंत्री ऊषा ठाकुर, विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव, झाबुआ-रतलाम सांसद जीएस डामोर, भोपाल संभाग के प्रभारी कांतिदेव सिंह, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नागर सिंह चौहान, तपन भौमिक, जितेन्द्र लिटोरिया, शैलेन्द्र बरूआ, जनपद अध्यक्ष सीधी धर्मेन्द्र सिंह परिहार, कोतमा नपाध्यक्ष रामअवध सिंह, रीवा की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष माया पटेल, कॉपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष रामसिंह पटेल, मऊगंज के पूर्व जनपद अध्यक्ष संतोष सिसोदिया के अलावा कई जिलों के बीजेपी से जुड़े नेता मौजूद रहे।


MP News Forest Minister Vijay Shah अस्थाई कर्मचारी होंगे नियमित वन विकास निगम विजय शाह की घोषणा temporary employees will be regular Forest Development Corporation Vijay Shah announcement एमपी न्यूज वन मंत्री विजय शाह