इंदौर में दिग्विजय सिंह के लिए मंत्री ऊषा ठाकुर ने ठोंकी ताल, बोलीं- आइए..हैं तैयार हम, महू में अपना जौहर दिखाएं दिग्विजय

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
इंदौर में दिग्विजय सिंह के लिए मंत्री ऊषा ठाकुर ने ठोंकी ताल, बोलीं- आइए..हैं तैयार हम, महू में अपना जौहर दिखाएं दिग्विजय

Indore. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का यह ऐलान करना कि पार्टी कहेगी तो वे गुना में ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ने तैयार हैं। दिग्विजय सिंह का यह कहना ही है कि अब उन्हें महू से चुनाव लड़ने की चुनौती मिल गई है, यह चुनौती दी है प्रदेश सरकार में संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर ने। उन्होंने कहा है कि मैं तो कहती हूं कि दिग्विजय सिंह को महू से चुनाव लड़ना चाहिए। हम तैयार खड़े हैं। मैं आमंत्रण दे रही हूं। हालांकि चुनावों के पहले ऐसी चुनौतियां कूटनीति के तहत दी जाती हैं और दी जाती रहेंगी। उधर दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह यह पहले ही कह चुके हैं कि ने तो सिंधिया और न ही दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ने वाले हैं। 





इंदौर के ही दौरे पर हैं दिग्गी







ऊषा ठाकुर का यह बयान ऐसे समय आया है जब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह इंदौर के आसपास ही दौरे पर हैं। वे आज सांवेर सीट पर पार्टी कार्यकर्ताओं से रायशुमारी के लिए पहुंचे थे। बता दें कि यह सीट सिंधिया समर्थक मंत्री तुलसी सिलावट की सीट है। दिग्विजय सिंह कांग्रेस के लिए कठिन मानी जाने वाली सीटों पर लगातार घूम-घूमकर कार्यकर्ताओं की कमर-पीठ सीधी करा ने में जुटे हुए हैं। 







  • यह भी पढ़ें 



  • मध्यप्रदेश में कमलनाथ के चेहरे पर विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी कांग्रेस! जानिए पवन खेड़ा ने ऐसा क्यों कहा?






  • यह बोलीं ऊषा ठाकुर







    मंत्री ऊषा ठाकुर से दिग्विजय सिंह के इंदौर दौरे पर सवाल किया गया था, जिस पर उन्होंने कहा कि मैं दिग्विजय सिंह को आमंत्रित करती हूं कि आप महू से ही लड़ लीजिए। मेरा आमंत्रण उन तक पहुंचा दीजिए कि महू से चुनाव लड़ने आएं। जब मंत्री ऊषा ठाकुर से यह सवाल किया गया कि क्या वे दिग्विजय सिंह को सीधी चुनौती दे रही हैं तो उन्होंने कहा कि मैं उन्हें चुनौती नहीं दे रही बल्कि बीजेपी की सेवा, बीजेपी की रीति-नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं के बूते पूरी कांग्रेस को चुनौती देती हूं कि आओ मैदान में हम तैयार खड़े हैं। 





    बगावत के सवाल पर दिया जवाब







    बीजेपी कार्यकर्ताओं की नाराजगी और उपेक्षा पर ठाकुर ने कहा कि घर परिवार में राजी-नाराजी रूठना-मनाना चलता रहता है। हमारा परिवार बड़ा है। टिकट मांगना सबका अधिकार है, सबने मांगा। जिसको मिला, सभी ने मिलकर उसे जिताया। ऐसे में जो खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं उनसे मिलकर उन्हें मना लिया जाएगा। 





    सिसोदिया भी दे चुके हैं चुनौती







    इससे पहले सिंधिया समर्थक महेंद्र सिंह सिसोदिया भी कह चुके हैं कि दिग्विजय सिंह यदि गुना से चुनाव लड़ना चाहते हैं तो हम स्वागत करेंगे और हराकर घर भी बैठा देंगे। बता दें कि सिवनी में दिग्विजय सिंह ने कहा था कि अगर पार्टी आदेश देगी तो वे गुना लोकसभा में ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार हैं। वे बोले कि मैं राज्यसभा सदस्य हूं, चुनाव लड़ने की जरूरत नहीं है, फिर भी यदि पार्टी कहेगी तो मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। 



    Indore News दिग्विजय सिंह Digvijay Singh इंदौर न्यूज़ मंत्री ऊषा ठाकुर Minister Usha Thakur challenged to contest from Mhow महू से चुनाव लड़ने दी चुनौती