ग्वालियर में बदमाशों ने एक घर पर पत्थरबाजी और बरसाईं  गोलियां, CCTV में कैद हुई घटना

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
ग्वालियर में बदमाशों ने एक घर पर पत्थरबाजी और बरसाईं  गोलियां, CCTV में कैद हुई घटना

देव श्रीमाली, GWALIOR. ग्वालियर के नारायण विहार कॉलोनी में आधा दर्जन बदमाशों ने एक घर पर पथराव किया और फायरिंग की। हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिनके आधार पर एक आरोपी की शिनाख्त की गई है। 



publive-image



गोला का मंदिर थाना इलाके का है मामला 



घटना शहर के गोला का मंदिर थाना इलाके में स्थित नारायण विहार कॉलोनी में रात लगभग साढ़े नौ बजे की है। यहां रहने वाले रिपुदमन त्यागी के घर पर अचानक कुछ लोगों ने पत्थर फेंके और फायरिंग की। एक युवक ने कट्टे से त्यागी के घर को टारगेट करके निशाना साधा। ये लोग काफी देर तक उत्पात मचाकर दहशत फैलाते रहे और इसके बाद अपशब्द कहकर चले गए। 



ये भी पढ़ें...






घटना में त्यागी का बेटा बाल-बाल बचा 



पपीता त्यागी ने बताया कि मैं किचन में दूध गर्म कर रही थी और मेरा बेटा बाहर कमरे में था। अचानक कुछ लोग आए और हमारे गेट पर निशाना साधकर गोलियां चलाने लगे।   



कुछ रोज पहले गाड़ी जला दी थी



रियदमन त्यागी ने बताया कि मेरा कुछ दिनों पहले इसी क्षेत्र के लड़कों से विवाद हुआ था। इसके बाद मेरी गाड़ी भी जला दी थी। इसके बाद से वे लगातार मुझे घेरने की कोशिश कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखे। 



पुलिस बोली- आरोपियों की तलाश जारी



गोला का मंदिर पुलिस के अनुसार फरियादी भी पुराना अपराधी है।  उसका इलाके के कुछ अन्य लोगों से विवाद हो गया था, जिसमें उन्होंने पिछले सप्ताह फरियादी की मोटर साइकिल में भी आग लगा दी थी। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है, जिसके आधार पर कुछ आरोपी पहचाने भी जा चुके हैं। 


रिपुदमन त्यागी घर पर बरसाईं गोलियां MP News ग्वालियर में पत्थरबाजी Narayan Vihar Colony Ripudaman Tyagi bullets fired at home Stone pelting in Gwalior एमपी न्यूज नारायण विहार कॉलोनी