धार में बर्बरता: डायन होने के शक में महिला को निर्वस्त्र करके पीटा, भीड़ देखती रही

author-image
एडिट
New Update
धार में बर्बरता: डायन होने के शक में महिला को निर्वस्त्र करके पीटा, भीड़ देखती रही

धार (Dhar) में एक महिला के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। यहां के मनावर (Manawar) थाना इलाके के मांडवी गांव में महिला को निर्वस्त्र करके हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गई। आरोपी ग्रामीणों को शक था कि महिला डायन (Witch) है, इसके बाद उन्होंने भीड़ के सामने महिला को निर्वस्त्र किया और पीटते रहे। इस अमानवीय घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह मामला 5 अक्टूबर का है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद अब सामने आया है।

भीड़ मूकदर्शक बनकर देखती रही

पीड़िता की उम्र करीब 40 साल है। महिला लोगों से रहम की गुहार लगाती रही, लेकिन किसी को उस पर दया नहीं आई। ग्रामीणों की भीड़ इस अमानवीय घटना को मूकदर्शक बनकर देखती रही। वहीं, मामले में संज्ञान लेकर मनावर थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लालू, बुदा, राजलिया और संतोष पर विभिन्न धाराओं मे प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

आदिवासी अंचलों में कुरीति

धार के आदिवासी अंचल में यह मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपियों को महिला पर शक था कि वह डायन है और गांव के लिए खतरा है। अंधविश्वास के चलते आरोपी महिला के घर में घुसे और महिला को गालियां दी। इसके बाद उन्होंने पीड़िता के साथ मारपीट की। 

बर्बरता मॉब लिंचिंग मनावर manawar The Sootr धार डायन के शक में पिटाई डायन Witch crowd dhar mob