देश में मोदी और शिवराज सबसे बड़े झूठे, जबलपुर में बोले कांग्रेस नेता अरुण यादव, प्रदेश में बनने जा रही कांग्रेस सरकार

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
देश में मोदी और शिवराज सबसे बड़े झूठे, जबलपुर में बोले कांग्रेस नेता अरुण यादव, प्रदेश में बनने जा रही कांग्रेस सरकार

Jabalpur. जबलपुर पहुंचे कांग्रेस नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और सीएम शिवराज सिंह चौहान सबसे बड़े झूठे हैं। दरअसल अरुण यादव से पत्रकारों ने सीएम के उस बयान पर प्रतिक्रिया चाही थी, जिसमें सीएम शिवराज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मेंटल लेवल को 5 साल के बच्चे वाला बताया था। पत्रकार वार्ता में अरुण यादव ने दावा किया कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। 



महिलाओं को देंगे 1500, गैस सिलेंडर 5 सौ में



कांग्रेस नेता अरुण यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार लाड़ली बहना योजना के नाम पर प्रदेश की महिलाओं को छल रही है, कांग्रेस सरकार बनते ही प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह दिए जाऐंगे। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को देखते हुए हमारी पार्टी ने फैसला किया है कि सरकार बनने पर गरीब महिलाओं को 5 सौ रुपए की दर से गैस सिलेंडर मुहैया कराया जाएगा। इसके साथ ही अरुण यादव ने कांग्रेस सरकार बनने पर पुरानी पेंशन योजना लागू करने की बात भी दोहराई। 




  • यह भी पढ़ें 


  • कर्नाटक में प्रियंका गांधी ने बनाया डोसा, रैली में इंदिरा से की राहुल की तुलना, कहा- संसद में वापस पहुंचेंगे राहुल



  • किसानो की आय दोगुनी होने के बयान पर साधा निशाना



    बीते दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री की सामने यह कहा था कि प्रदेश के किसानों की आय दोगुनी हो चुकी है। इस पर कांग्रेस नेता अरुण यादव बोले कि न जाने मुख्यमंत्री किस आधार पर यह दावा कर रहे हैं। पूरे देश में महंगाई की मार पड़ रही है। ऐसे में किसानों की आय किस प्रकार दोगुनी हो गई, यह बयान भी उनके झूठे होने का जीता जागता सबूत है। 



    कांग्रेस विधायक की गैरमौजूदगी रही चर्चा का विषय




    कांग्रेस नेता अरुण यादव की पत्रकार वार्ता में कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय रही। बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए अरुण यादव के फैसलों से शहर के कई नेता नाराज रहे थे, लखन घनघोरिया भी उनमें से एक हैं। 


    Jabalpur News जबलपुर न्यूज़ Congress leader Arun Yadav Called Modi and Shivraj liars claims to form Congress government कांग्रेस नेता अरुण यादव मोदी और शिवराज को कहा झूठा कांग्रेस सर्कार बनने का दावा