जबलपुर में बोले दिग्विजय सिंह- भारत जोड़ो यात्रा के बाद मस्जिद-मदरसे जाने लगे मोहन भागवत, सीएम शिवराज को आशीर्वाद देने से इनकार

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
जबलपुर में बोले दिग्विजय सिंह- भारत जोड़ो यात्रा के बाद मस्जिद-मदरसे जाने लगे मोहन भागवत, सीएम शिवराज को आशीर्वाद देने से इनकार

JABALPUR. जबलपुर पहुंचे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शबरी संघ के कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का ऐसा असर हुआ कि मोहन भागवत अब मस्जिद और मदरसे जाने लगे। इसके पहले वह मस्जिद और मदरसे नहीं जाते थे। वही अब बीजेपी पार्टी महंगाई के बारे में भी बयान देने लगी है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद बीजेपी अब घबराने लगी है।





सीएम शिवराज को आशीर्वाद देने से किया इनकार





वहीं दूसरी तरफ सीएम शिवराज सिंह के जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने सीएम को शुभकामनाएं दी। लेकिन आशीर्वाद देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा सीएम शिवराज सिंह ने देश के हित में कोई भी काम नहीं किया है। केवल जनता के सामने झूठे वादे किए हैं। वही सीएम की लाड़ली बहना योजना को लेकर उन्होंने कहा सिर्फ दो-तीन महीनों की बात है। इसके बाद आचार संहिता लग जाएगी। एक तरफ बहनों के खाते में पैसे डालने की बात कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ रसोई गैस सिलेंडर को महंगा कर दिया है। जो गैस सिलेंडर 400 रूपए का आया करता था। अब वही गैस सिलेंडर 1150 रुपए का आता है।





आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना





दिग्विजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी बीजेपी की बी टीम है। जो भाजपा को चुनाव में फायदा पहुंचाने के लिए चुनाव लड़ाती है। यह कहना है पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का। दरअसल वह एक दिवसीय दौरे के दौरान अधारताल में आयोजित आदिवासी सम्मेलन और आदर्श सामूहिक विवाह महायज्ञ में पहुंचे थे। जहां उन्होंने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आप पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल बोलते थे। लोकपाल बिल ले आओ। भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। लेकिन लोकपाल बिल आ गया और केजरीवाल के दो मंत्री आज जेल में बंद हो गए।





वीडियो देखें- 







Bharat Jodo Yatra Madhya Pradesh News मध्यप्रदेश न्यूज भारत जोड़ो यात्रा Madhya Pradesh CM Shivraj Singh जबलपुर में दिग्विजय सिंह दिग्विजय सिंह का मोहन भागवत पर निशाना मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह Digvijay Singh in Jabalpur Digvijay Singh target on Mohan Bhagwat