जबलपुर में 2 हजार से ज्यादा किसानों ने बुक कराए स्लॉट, 102 खरीद केंद्रों पर धान खरीदी

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
जबलपुर में 2 हजार से ज्यादा किसानों ने बुक कराए स्लॉट, 102 खरीद केंद्रों पर धान खरीदी

Jabalpur. प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरूआत हो रही है। जबलपुर जिले की बात की जाए तो जिले के 102 केंद्रों में किसानों से उपज खरीदी जाएगी। 28 नवंबर से 5 जनवरी तक 77 केंद्रों के लिए 2 हजार 218 किसानों ने स्लॉट बुक कराया है। सोमवार के लिए 355 बुकिंग है। इस बार मध्यप्रदेश विपणन संघ ने 5 लाख मीट्रिक टन खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। जिले में धान की उपज की कटाई हो चुकी है। अब खलिहान में धान सूख रही है। इस बार भी स्लॉट बुकिंग के जरिए धान विक्रय हो रहा है। यदि कोई किसान स्लॉट बुक करवाता है, तो उसके पास 7 कार्यदिवस का समय रहेगा। इस अवधि में वह खरीदी केंद्र जाकर समर्थन मूल्य पर उपज विक्रय कर सकता है। इस बीच 22 खरीदी केंद्रों में कोई स्लॉट बुक नहीं हुआ है। दूसरी तरफ आधा दर्जन खरीदी केंद्रों में 100 से ज्यादा किसानों ने स्लॉट बुक कराया है। 



देरी से शुरू हुई खरीदी



इस बार धान खरीदी थोड़ा देर से शुरू हो रही है। इस बार भी गुणवत्तापूर्ण धान की खरीदी के लिए नियम लागू किए गए हैं। इसलिए किसान तैयारियों के साथ केंद्र पर जाएगा, ताकि उसे गुणवत्ता संबंधी मापदंडों के कारण कोई दिक्कत न हो। 



इस बार एक बार में पूरी उपज के लिए बुकिंग हो रही है। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी आशीष शुक्ला ने बताया कि एक किसान एक बार ही पूरी उपज के लिए स्लॉट बुक कर सकता है। स्लॉट की अवधि सात कार्य दिवस होगी। खरीदी के संबंध में जिला आपूर्ति नियंत्रक कमलेश तांडेकर ने बताया कि इस बार 15 महिला स्व सहायता समूहों को भी धान उपार्जन की जिम्मेदारी दी जा रही है। इसके साथ ही इस बार धान उपार्जन में बायोमैट्रिक सिस्टम भी लागू किया जा रहा है। किसानों से खरीदी गई धान की बोरियों में किसान कोड का टैग भी लगाया जाएगा। जिले में इस बार 4 लाख 80 हजार मीट्रिक टन धान उपार्जन का लक्ष्य रखा गया है। धान उपार्जन के लिए 50 हजार 324 किसानों ने पंजीयन कराया है। 


जबलपुर न्यूज Jabalpur News 102 खरीदी केंद्र पर होगी खरीदी 2 हजार से ज्यादा किसानों के स्लॉट बुक धान खरीदी की शुरूआत will be purchased at 102 purchase centers Slot book of more than 2 thousand farmers paddy procurement started
Advertisment