हज करने गए मप्र के 500 यात्री सऊदी अरब में फंसे, स्वदेश वापसी के लिए दिग्विजय सिंह ने लिखा पत्र, विदेश मंत्री से लगाई गुहार

author-image
Neha Thakur
एडिट
New Update
हज करने गए  मप्र के 500 यात्री सऊदी अरब में फंसे, स्वदेश वापसी के लिए दिग्विजय सिंह ने लिखा पत्र, विदेश मंत्री से लगाई गुहार

BHOPAL. मध्यप्रदेश के करीब 500 हज यात्री इन दिनों सऊदी अरब के मक्का में फंसे हुए हैं। दरअसल, ये यात्री करीब 1 महीने पहले हज यात्रा के लिए अलग-अलग शहरों से रवाना हुए थे। इस दौरान अफ्फन टर एंड ट्रेवल्स धुलिया के एजेंट समद पठान ने हज यात्रियों को वहां लेकर गया, लेकिन कुछ देर बाद वह पैसे लेकर गायब हो गया। अब इन हज यात्रियों को होटल से भी निकाल दिया गया है। इन्हें वापस देश आने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार से गुहार लगाई है।



रिटर्न टिकिट के लिए मांग रहे 20 हजार प्रति व्यक्ति



प्रदेश की इस हज यात्रा में खंडवा, धार, कुक्षी, अलीराजपुर, खरगोन और बड़वानी के यात्री शामिल रहे। वहीं, हाजियों से मदीना और रिटर्न टिकट के लिए एजेंट 20 हजार रुपए मांग कर रहा है। इतना ही नहीं वह सऊदी अरब में ही छोड़कर जाने की धमकी दे रहा है। हाजियों में कई बुजुर्ग भी शामिल है। रमजान का महीना होने पर इन्हें सहरी और इफ्तार के लिए भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हाजियों को वापस देश लाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने विदेश मंत्री जयशंकर प्रसाद को पत्र लिखकर मदद की मांगी है।



ये भी पढ़े...



भोपाल में पाई गई मगरमच्छ की तरह दिखने वाली मछली, इंसानों पर करती है हमला, इंदौर और झारखंड में पहले भी दिख चुकी है



वॉट‍्सअप कॉलिंग से हो रही यात्रियों से बात



कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा विदेश मंत्री जयशंकर प्रसाद को भेजे गए पत्र में उन्होंने बताया कि दो यात्रियों के फोन नंबर पर वॉट‍्सअप कॉलिंग के माध्यम से बात हो रही है। कई यात्री रात में सड़कों पर रहने मजबूर हैं। उन्होंने साउदी अरब की एम्बेसी से भारतीय राजदूत से संपर्क स्थापित कर यात्रियों को देश में वापस छोड़ने का आग्रह किया है।



सड़क किनारे रखे समान



हज यात्रियों की वापसी में होने वाली परेशानी फोटो में साफ देखी जा सकती है। स्थिति यहां तक पहुंच गई है कि यात्रियों ने अपना समान सड़क किनारे लगा रखा है। वहीं रात में उसी सड़कों पर सोने के लिए मजबूर हैं। 500 लोगों की यात्रियों की संख्या में करीब 30 फीसदी महिलाएं एवं बुजुर्ग भी शामिल हैं। वहीं कई लोग शुगर व बीपी के मरीज हैं और उनकी दवाईयां भी खत्म होने वाली है। 


Congress News MP News Digvijay Singh सऊदी अरब हज 500 हज तीर्थयात्री दिग्विजय सिंह एमपी न्यूज saudi arabia haj कांग्रेस न्यूज 500 Haj pilgrims