MP का घोटालेबाज कर्मचारी: जिंदा को मारने, शादी जैसे 73 प्रकरण में 85 लाख का गबन

author-image
Aashish Vishwakarma
एडिट
New Update
MP का घोटालेबाज कर्मचारी: जिंदा को मारने, शादी जैसे 73 प्रकरण में 85 लाख का गबन

नीमच. मध्यप्रदेश का सरकारी तंत्र गजब है। यहां घोटाला (Scam) करने के लिए जिंदा लोगों को ही मार दिया जाता है। ताजा मामला नीमच जिले के जावद (Jawad neemach scam) का है। यहां पदस्थ एक तृतीय वर्ग के सरकारी कर्मचारी सत्येंद्र यादव ने 85 लाख का गबन किया है। चौंकाने वाली बात ये है कि गबन अविवाहितों की शादी (MP Marriage scam) कराकर, जिंदा लोगों को मृत बताकर किया गया है। इस तरह के 73 प्रकरण में सत्येंद्र ने 85 लाख रुपए से ज्यादा का गबन किया है। ये राशि शुरूआती जांच में सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि गबन की राशि बढ़ भी सकती है। 



श्रम पोर्टल में हेराफेरी: जावद की आबादी करीब 18 हजार है। जावद नगर परिषद (Jawad nagar parishad) में पदस्थ सत्येंद्र ने श्रम पोर्टल (labor portal) में हेराफेरी की है। सत्येंद्र ने हितग्राहियों का पैसा अपने कुछ खास लोगों को खातों में ट्रांसफर किया है। जिसमें सरकार से मिलने वाली मृत्यु सहायता, विवाह सहायता, अन्तेष्टि सहायता, दुर्घटना, सामान्य मृत्यु, खिलाड़ी प्रोत्साहन समेत अन्य सहायताएं भी शामिल हैं। इस तरह का मामला उजागर होने के बाद पता चलता है कि जावद नगर परिषद में किस तरह धांधली चल रही है, और जिम्मेदार अधिकारी मौन धारण किए हुए हैं। हालांकि, इस पूरे मामले में प्रशासन ने कागजी खानापूर्ति करते हुए सत्येंद्र के खिलाफ दावत थाने में FIR दर्ज करा दी है। 



कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए: नीमच कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने बताया कि जावद नगर परिषद में निश्चित रूप से अनियमितताएं हुई है। जिसके चलते हमने पूरे नीमच जिले में भी जांच बिठाई है। सभी जनपद CEO और नगर परिषद CMO को निर्देशित किया है कि 31 जनवरी तक अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इतना बड़ा घोटाला चलता रहा कैसे जानकारी में नहीं आ पाया? इसके जवाब में कलेक्टर ने बताया कि जैसे ही इस मामले की जानकारी हमें मिली, तत्काल SDM को जांच आदेश दिए। तथा आज ही संबंधित कर्मचारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। फिलहाल सत्येंद्र यादव को प्रशासनिक रूप से निलंबित कर दिया है।



पुलिस मामले की तस्दीक कर रही: SDOP ने बताया कि जावद नगर परिषद ने मामला दर्ज कराया है। उनके यहां पदस्थ कर्मचारी सत्येंद्र यादव ने गबन किया है। उसने श्रम पोर्टल के माध्यम से अलग-अलग हितग्राहियों के खातों का इस्तेमाल कर विभिन्न योजनाओं का पैसा ट्रांसफर किया है। इस संबंध में थाने में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस इस मामले की तस्दीक कर रही है। 


नीमच में घोटाला scam in mp labor portal scam labor portal Jawad nagar parishad MP Marriage scam neemach Jawad neemach scam embezzlement scam जावद नगर परिषद