इंदौर-1 विधानसभा में है ब्राह्मण समुदाय का दबदबा, अमीर विधायकों में शुमार हैं कांग्रेसी एमएलए संजय शुक्ला, फिर उतर सकते हैं

author-image
Vivek Sharma
एडिट
New Update
इंदौर-1 विधानसभा में है ब्राह्मण समुदाय का दबदबा, अमीर विधायकों में शुमार हैं कांग्रेसी एमएलए संजय शुक्ला, फिर उतर सकते हैं

INDORE. इंदौर-1 विधानसभा सीट ऐसी विधानसभा जहां नए और पुराने शहर का मिक्स कल्चर देखने को मिलता है। मरीमाता मंदिर, बड़ा गणपति, जैन तीर्थ गोम्मटगिरी इंदौर विधानसभा एक में ही आता है।



सियासी मिजाज




  • इंदौर 1 का सियासी मिजाज देखें तो 1967 से 2018 तक हुए 12 चुनाव में कांग्रेस ने 5 चुनाव जीते हैं। 


  • 1972 में महेश जोशी यहां से विधायक चुने गए थे उसके बाद 1980 में चंद्रशेखर व्यास, 1985 में ललित जैन, 1998 में रामलाल यादव और 2018 में संजय शुक्ला। 

  • बीजेपी ने 1993 में पहली बार अपनी आमद दर्ज की थी और लालचंद मित्तल ने चुनाव जीता।

  • इसके बाद 2003 से लेकर 2013 तक बीजेपी जीतती रही। 2003 में ऊषा ठाकुर विधायक बनीं।

  • 2008 और 2013 में सुदर्शन गुप्ता विधायक चुने गए।



  • जातिगत समीकरण



    इंदौर 1 विधानसभा में लगभग सभी वर्गों के लोग रहते हैं लेकिन ब्राह्मण समुदाय का दबदबा है। इंदौर में ब्राह्मण समुदाय के करीब 2 लाख मतदाता है जो इंदौर एक में भी प्रभाव रखते हैं। इसके बाद जैन समुदाय के 90 हजार मतदाता है और इस क्षेत्र में भी अच्छा प्रभाव रखते हैं। जैन समाज के अलावा सिंधी  समुदाय जिसके पूरे शहर में करीब 2 लाख से ज्यादा मतदाता है इंदौर 1 में भी प्रभाव रखते हैं..



    राजनीतिक समीकरण

    हाल ही में हुए नगर निगम चुनाव के बाद इंदौर 1 के राजनीतिक समीकरण गड़बड़ा गए हैं। कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला इस चुनाव में मेयर पद के उम्मीदवार थे। कांग्रेस ने चुनाव के काफी पहले ही शुक्ला का नाम फाइनल कर दिया था लेकिन शुक्ला करीब एक लाख 30 हजार वोटों से ये चुनाव हार गए। इतना ही नहीं शुक्ला खुद के वार्ड से भी बुरी तरह से चुनाव हार गए। मप्र के सबसे अमीर उम्मीदवार संजय शुक्ला  फिर चुनाव की तैयारियां कर रहे हैं। हालांकि पिछले दिनों उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें भी काफी तेज हुईं मगर शुक्ला ने इन सभी अटकलों को खारिज किया। इधर बीजेपी की तरफ से दो बार के विधायक रह चुके सुदर्शन गुप्ता तैयारियों में जुटे हैं। अटकलें ये भी है कि यहां से विधायक रह चुकी ऊषा ठाकुर फिर से वापसी कर सकती है। दूसरी तरफ कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए कमलेश खंडेलवाल को भी टिकट दिए जाने की चर्चा है। 



    मुद्दे 



    अवैध कॉलोनी



    इंदौर 1 विधानसभा में अवैध कॉलोनियों की भरमार है। द सूत्र ने इंदौर विधानसभा 1 में आने वाले कुशवाह नगर का जायजा लिया जो 15 साल से अवैध है और हर बार वैध करने का भरोसा मिलता है। इसके अलावा पीने के पानी की समस्या भी एक समस्या है और क्षेत्र की जनता ने विधायक से सवाल किए थे।



    #MOOD_OF_MP_CG2022 #MoodofMPCG


    MP News Madhya Pradesh Assembly Election mp election mp chunav Sanjay Shukla Mood of MP CG Indore-1 assembly seat MP Assembly Election 2023