भिंड में ससुर ने ही दामाद के कत्ल का सुराग दिया, बेटी और बॉयफ्रेंड ने ही रची थी साजिश, अब दोनों अब जेल में

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
भिंड में ससुर ने ही दामाद के कत्ल का सुराग दिया, बेटी और बॉयफ्रेंड ने ही रची थी साजिश, अब दोनों अब जेल में

BHIND. यहां एक मर्डर के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। एक व्यक्ति ने दामाद की हत्या के मामले में अपनी बेटी और उसके बॉयफ्रेंड को लेकर सुराग दिया। बेटी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची और मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल लड़की और उसका बॉयफ्रेंड जेल में हैं।



पति बॉयफ्रेंड से कहता रहा कि तुम लोग साथ रह लो, लेकिन नहीं माने



लड़की ने हत्या की साजिश बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर रची। प्रेमी ने भी पहले गर्लफ्रेंड के पति से दोस्ती की, फिर लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाया। कार में ही गमछे से गला घोंट दिया। लड़की के पति ने छटपटाते हुए कहा कि अगर तुम दोनों साथ रहना चाहते हो तो उसे ले जाओ। मैं तुम्हारे रास्ते में नहीं आऊंगा, लेकिन आरोपियों ने उसे मारकर शव को बीहड़ में जला दिया। जले हुए अवशेषों को उत्तर प्रदेश की सीमा में चंबल नदी में बहा दिया, ताकि पुलिस को सुराग नहीं मिले।



ससुर को ऐसे पकड़ में आया सुराग



लड़की के पिता ने सीसीटीवी में दामाद सोनू भदौरिया (25) के पीछे बेटी के प्रेमी अनुराग को देखा। यहीं से पुलिस को सुराग मिला। जांच में इन दोनों (अनुराग और लड़की) की बात सामने आई। इसके बाद लड़की और उसका बॉयफ्रेंड जेल में पहुंच गए। 15 फरवरी को परिवारवालों के सामने मोनू की पत्नी ने साजिश को बयां कर दिया। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। 



मोनू 9 फरवरी को गायब हुआ था। उसके पिता रघुवीर सिंह भदौरिया ने 10 फरवरी को भिंड के गोहद चौराहा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह ग्वालियर से अपने गांव के लिए निकला था। गोहद चौराहा तक तो उसकी लोकेशन मिली, लेकिन इसके बाद का पता नहीं है। पुलिस के पास मोनू की मोबाइल लोकेशन के अलावा कुछ भी सुराग नहीं था। मोनू के परिवारवालों ने भी किसी पर शक जाहिर नहीं किया, ऐसे में पुलिस के लिए मामला चुनौती बन गया।



रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी में दिखा प्रेमी अनुराग



पुलिस ने रेलवे प्लेटफार्म नंबर दो के सीसीटीवी फुटेज देखे तो इसमें मोनू दिखा था। वह अंडमान एक्सप्रेस में विजयवाड़ा से आया था, जो 9 फरवरी को प्लेटफॉर्म दो पर आई थी। स्टेशन से निकलते समय एक और लड़का मोनू के पीछे चलते नजर आया। पुलिस ने ये फुटेज ले लिया। जब परिवारवालों को क्लिप दिखाई तो मोनू के ससुर बोल पड़े- ये तो चतुर्वेदी नगर वाला अनुराग है। ये यहां क्या कर रहा है। पुलिस के पूछने पर बताया कि ये लड़का मेरी बेटी राधा को परेशान करता था। यह सुनते ही पुलिस के शक की सुई अनुराग की ओर घूम गई।


एमपी भिंड मर्डर MP Crime News Girl and Boyfriend Conpiracy Man Arrested Daugher Son in Law Murder Girl Murdered Husband MP Bhind Murder एमपी क्राइम न्यूज लड़की और बॉयफ्रेंड साजिश व्यक्ति ने बेटी को दामाद की हत्या में पकड़वाया लड़की ने पति को मारा