भोपाल में शिवराज, वीडी, तोमर, सिंधिया मौजूद, कैलाश नहीं पहुंचे, 200+ सीट के सवाल पर प्रहलाद बोले- पार्टी ने तय किया तो कर भी लेगी

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
भोपाल में शिवराज, वीडी, तोमर, सिंधिया मौजूद, कैलाश नहीं पहुंचे, 200+ सीट के सवाल पर प्रहलाद बोले- पार्टी ने तय किया तो कर भी लेगी

अरुण तिवारी, BHOPAL. यहां बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक चल रही है। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हुए। फिलहाल कैलाश विजयवर्गीय शामिल नहीं हुए। बैठक में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल से विधानसभा चुनाव में 200 सीटों से ज्यादा लाने पर पूछा तो उन्होंने कहा कि अगर पार्टी ने तय कर लिया है तो ऐसा होगा। बैठक में मंत्रियों-विधायकों के रिपोर्ट कार्ड पर चर्चा होनी है।



प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा बोले- बैठक ईकोफ्रेंडली होगी



बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया बैठक में अगले चुनाव की दृष्टि से रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही बूथ विस्तारक अभियान-2 को लेकर चर्चा होगी। कार्यसमिति में वर्तमान राजनैतिक परिस्थितियों पर राजनैतिक प्रस्ताव भी आएंगे। भारत को जी-20 देशों की अध्यक्षता मिलने पर वक्तव्य भी जारी किया जाएगा। पेसा एक्ट सहित जनजाति कल्याण को लेकर किए जा रहे कार्यों तथा जनजागरूकता के लिए चलाए गयी गौरव यात्राओं पर भी जानकारी दी जाएगी। यह बैठक ईको फ्रेंडली रहेगी। प्लास्टिक से निर्मित वस्तुओं का प्रयोग नहीं करने का प्रयास किया जायेगा।



कल होगी बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक



बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय में 25 जनवरी को बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक होगी। इस बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव, सह प्रभारी पंकजा मुंडे, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रहलाद पटेल, वीरेंद्र कुमार, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद सहित अन्य पदाधिकारी भाग लेंगे।



कांग्रेस के वर्चस्व वाली सीटों को लेकर बनेगी रणनीति



साल 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मध्य प्रदेश में 15 साल बाद सत्ता बेदखल होना पड़ा था। इस चुनाव में बीजेपी को 109 सीटें और कांग्रेस 114 सीटें मिली थी। इसके बाद कमलनाथ के नेतृत्व में सपा-बसपा और निर्दलीयों के समर्थन से कांग्रेस ने सरकार बना ली थी। बीजेपी इस बार 2018 के इतिहास को नहीं दोहराना चाहती। इसी के मद्देनजर बीजेपी नेतृत्व ने लंबे समय से हार रहीं सीटों को जीतने का लक्ष्य बनाया है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में दिग्गी के गढ़ राघौगढ़, नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविन्द सिंह के लहार, छिंदवाड़ा, सहित कांग्रेस की मजबूत सीटों को जीतने पर भी रणनीति बनाई जाएगी। इन हारी हुई सीटों के प्रभारियों को भी बैठक में बुलाया है।



उमा भारती की आगामी चुनाव में रहेगी अहम भूमिका!



मुख्यमंत्री से हटने के बाद पहली बार उमा भारती पहली बार बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पहुंची। उमा भारती के लिए प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कुर्सी छोड़ी। उमा 40 मिनट बैठी रहीं, वे सिंधिया के भाषण के बाद चली गई। जाते-जाते अनूप मिश्रा को अपने साथ गाड़ी में बैठाकर ले गईं। उमा प्रदेश बीजेपी कार्यसमिति की सदस्य नहीं हैं। ऐसे में उन्हें बैठक में बुलाकर संदेश दिया गया है कि उमा भारती की आगामी विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका हो सकती है। 



जनता के बीच जाए, सोशल मीडिया पर उपस्थिति दिखाएं



मुरलीधर राव ने कार्यकर्ताओं से कहा बीजेपी ने आप लोगों को बहुत कुछ दिया है, ऐसे में आप बीजेपी के सबसे बड़े हितग्राही हो। मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं सरकार की उपलब्धियां बताएं। 200 दिन का कार्यक्रम बनाया। जो प्रवास नहीं करेगा सोशल मीडिया में सक्रिय नहीं होगा उसकी खैर नहीं।

 



खबर अपडेट हो रही है...


MP News नेताओं के रिपोर्ट कार्ड पर चर्चा CM Shivraj Singh Chouhan एमपी बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एमपी न्यूज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान Debate on Leaders Report Card MP BJP State Executive Meeting
Advertisment