एमपी के CS इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल दूसरी बार 6 महीने के लिए बढ़ाया, नवंबर तक पद पर रहेंगे, साल के आखिर में प्रदेश में चुनाव है

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
एमपी के CS इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल दूसरी बार 6 महीने के लिए बढ़ाया, नवंबर तक पद पर रहेंगे, साल के आखिर में प्रदेश में चुनाव है

BHOPAL. मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल दूसरी बार 6 महीने के लिए बढ़ा दिया गया। 18 मई को इसके लिए बाकायदा ऑर्डर जारी कर दिया गया। अब बैंस नवंबर तक पद पर बने रहेंगे। इससे पहले बैंस को नवंबर 22 में 6 महीने का एक्सटेंशन मिला था। 



एक्सटेंशन लेने वाले प्रदेश के चौथे मुख्य सचिव



इकबाल सिंह बैंस प्रदेश के ऐसे चौथे मुख्य सचिव हैं, जिन्हें एक्सटेंशन मिला। इसके पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा ने 1958 बैच के सीएस रहे आरपी कपूर को 6 महीने का एक्सटेंशन दिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पूर्व में सीएस रहे आर परशुराम और बीपी सिंह को 6-6 महीने का एक्सटेंशन दिला चुके हैं। मुख्य सचिव का एक्सटेंशन अखिल भारतीय डेथ कम रिटायरमेंट रूल्स 1958 के तहत किया जाता है।



बैंस कई विभागों में रहे, कई जिलों में कलेक्टर का जिम्मा संभाला 



एमपी के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का लंबा प्रशासनिक अनुभव है। इकबाल सिंह बैंस मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेहद भरोसेमंद अफसर माने जाते हैं। वे उनके साथ मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव, प्रमुख सचिव और अपर मुख्य सचिव रह चुके हैं। देश में पहली बार आनंद विभाग का गठन भी उनकी ही पहल पर हुआ था। कृषि, उद्यानिकी, ऊर्जा, विमानन, आबकारी आयुक्त, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, संसदीय कार्य जैसे विभागों में काम कर चुके हैं। सीहोर, खंडवा, गुना और भोपाल कलेक्टर भी रहे हैं। बैंस जुलाई 2013 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) पर संयुक्त सचिव बनकर चले गए थे। बैंस को अगस्त 2014 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र सरकार से रिक्वेस्ट करके वापस बुलाया और अपना प्रमुख सचिव बनाया था। इस बार साल के आखिर मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं, लिहाजा बैंस को दूसरी बार एक्सटेंशन मिला अहम माना जा रहा है। 


Bains close to CM tenure of Iqbal Singh Bains extended MP Chief Secretary Iqbal Singh Bains MP News एमपी विधानसभा चुनाव 2023 सीएम के करीबी बैंस एमपी न्यूज इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल बढ़ाया MP Assembly Election 2023 एमपी के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस