भोपाल में शिवराज का कांग्रेस कार्यकारिणी पर तंज- ये सर्कस है, सबको पदाधिकारी बना दिया, कहीं मां-बेटे तो कहीं पिता-पुत्र की पार्टी

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
भोपाल में शिवराज का कांग्रेस कार्यकारिणी पर तंज- ये सर्कस है, सबको पदाधिकारी बना दिया, कहीं मां-बेटे तो कहीं पिता-पुत्र की पार्टी

BHOPAL. मध्य प्रदेश में 22 जनवरी की रात कांग्रेस कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। 23 जनवरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसा। कहा- कांग्रेस की कार्यकारिणी थोड़ी सर्कस है, कार्यकर्ता कोई बचे ही नहीं। जितने थे, सबको पदाधिकारी बना दिया। इसके बाद भी कार्यकारिणी अंतिम नहीं है, अभी और है। ये अद्भुत पार्टी है। 150 महामंत्री बना दिए। 150 क्या, 550 भी कर देंगे। जो पॉलिटिकल अफेयर कमेटी है, उसमें पिता के साथ बेटा भी शामिल है। कहीं मां-बेटे की पार्टी तो कहीं पिता-पुत्र की पार्टी। कार्यकर्ता कौन है, केवल तुष्टिकरण चल रहा है। कमलनाथ रोज एक वादा कर रहे हैं। पुराना वचन पत्र पूरा किया नहीं, अब जो चाहो, लिख दो। कमलनाथ अगर ये सोचते हैं कि झूठे वादे करके सत्ता में आ जाएंगे तो जनता भुलावे में नहीं आने वाली। 



शिवराज ने ये भी कहा कि आरएसएस देशभक्तों का संगठन है। संघ में व्यक्तित्व निर्माण की ऐसी प्रक्रिया शुरू हुई कि देश के लिए जीने और मरने वाले लाखों-लाख स्वयंसेवक तैयार हो गए। अब तुम (कांग्रेस) क्या बिगाड़ोगे। मुझे कांग्रेसियों की ये कुंठा समझ नहीं आ रही। अधिकारियो-कर्मचारियो, देख लेंगे-निपटा देंगे, ऐसे लोगों को जनता ही निपटा देगी। जिन्हें वे निपटा देने की बात कह रहे हैं, वे भी इंसान हैं, उनका भी मान-सम्मान है। 






एमपी की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी में कमलनाथ-नकुलनाथ शामिल



कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्यप्रदेश कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में सीनियर और जूनियर नाथ यानी कमलनाथ और नकुल नाथ दोनों को शामिल किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा बनाई गई 21 सदस्यीय कमेटी में मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह के अलावा कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, अजय सिंह, राहुल विवेक तन्खा, राजमणि पटेल, नकुलनाथ, बाला बच्चन, जीतू पटवारी, सुरेंद्र चौधरी, रामनिवास रावत, नर्मदा प्रसाद प्रजापति, सज्जन सिंह वर्मा, आरिफ अकील, कमलेश्वर पटेल, महेंद्र जोशी, रामेश्वर नीखरा और शोभा ओझा को शामिल किया है।



कांग्रेस की लिस्ट जारी होने के बाद विवाद, मप्र प्रभारी बोले- ये अंतिम नहीं



मध्य प्रदेश कांग्रेस की लिस्ट जारी होते ही पार्टी में विवाद छिड़ गया। देर रात नेताओं के घर नाराज कार्यकर्ताओं ने फोन करने शुरू कर दिए। जब विवाद बढ़ा तो कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और MP के प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल को सफाई देनी पड़ी। जेपी अग्रवाल ने आधी रात को ट्वीट किया- ये लिस्ट अंतिम नहीं है। भारत जोड़ो यात्रा के बाद इसमें विस्तार और संशोधन किया जाएगा।



वीडियो देखें- 




MP News एमपी विधानसभा चुनाव कमलनाथ पीसीसी का पुनर्गठन एमपी सीएम शिवराज का कांग्रेस पर कमेंट MP CM Shivraj comment on Congress Kamalnath New PCC एमपी न्यूज MP Assembly Election 2023