मध्य प्रदेश में पचमढ़ी सबसे ठंडा, दिन का पारा 20 डिग्री तक आया, कई जिलों में रात का टेम्परेचर 10 डिग्री तक आया

author-image
Vijay Choudhary
एडिट
New Update
मध्य प्रदेश में पचमढ़ी सबसे ठंडा, दिन का पारा 20 डिग्री तक आया, कई जिलों में रात का टेम्परेचर 10 डिग्री तक आया



BHOPAL. मध्यप्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सुबह कोहरा छा रहा है। दिन में भी ठंड बढ़ गई है। हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा है। दिन का पारा 20 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि रात भी सर्द है। बैतूल, धार, रायसेन, रीवा, उमरिया, जबलपुर, ग्वालियर, गुना, दतिया समेत कई शहरों के मौसम में भी बदलाव आया है। दिन का तापमान 25 डिग्री और रात में पारा 10 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया है। अगले 24 घंटे में मौसम और भी बदलेगा।



दिन के साथ रात का टेम्परेचर गिरा



हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट देखी गई है। बुधवार को यहां का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में पारा में और भी गिरावट हो सकती है। नरसिंहपुर में 23 डिग्री तापमान है। वहीं, बैतूल, धार, रायसेन, रीवा और उमरिया में दिन का तापमान 25 डिग्री के नीचे चल रहा है।



यह खबर भी पढ़िए



गुना में मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना में अनियमितता, 2 तत्कालीन CMO और उपयंत्री से वसूले जाएंगे 3 करोड़ 62 लाख रुपए



रात के तापमान में भी उतार-चढ़ाव



प्रदेश के कई शहरों में रात के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दमोह, जबलपुर, खजुराहो, नौगांव, रीवा, सतना, उमरिया, मलाजखंड, दतिया, गुना, ग्वालियर, रायसेन में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। यहां तापमान 10 डिग्री के नीचे है। हालांकि, कुछ शहरों में थोड़ी बढ़ोतरी भी हुई है। 15 दिसंबर तक मौसम का मिजाज इसी तरह रहने की संभावना वैज्ञानिक जता रहे हैं।



इसलिए दिन में ठंडक



बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया एक्टिव है। इससे मध्यप्रदेश में नमी आ रही है। इसी कारण ऊंचाई पर बादल बन रहे हैं। दिन में गर्मी तो ज्यादा नहीं बढ़ रही, लेकिन रात का तापमान काफी चढ़ा हुआ है। अगले एक सप्ताह तक इसका असर मध्यप्रदेश पर रहेगा। इससे बादल तो छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की फिलहाल संभावना नहीं है।


weather news मौसम न्यूज MP Weather update MP Pachmarchi Temperature एमपी में दिन रात का टेम्परेचर मध्य प्रदेश में मौसम बदला MP Day Night Temperature पचमढ़ी का तापमान मध्य प्रदेश में ठंड cold in MP