मध्य प्रदेश में कल से बढ़ सकती है ठंड, भोपाल में रात का पारा 10 डिग्री, दिल्ली समेत 5 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
मध्य प्रदेश में कल से बढ़ सकती है ठंड, भोपाल में रात का पारा 10 डिग्री, दिल्ली समेत 5 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

NEW DELHI. मध्यप्रदेश में 21 दिसंबर यानी बुधवार के बाद तापमान में गिरावट आएगी। बूंदाबांदी से हल्की बारिश होने के आसार है। दिसंबर माह के आखिरी सप्ताह तक कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। मध्यप्रदेश के भोपाल 19 से 20 दिसंबर की रात का पारा 10 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली के सहित पांच राज्यों में मौसम विभाग से शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। 



मध्यप्रदेश के कई शहरों में तापमान 5 से 9 डिग्री के बीच दर्ज 



ग्वालियर, महाकौशल, बुंदेलखंड और बघेलखंड में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। यहां रात का पारा 5 से 9 डिग्री के बीच पहुंच गया है। इंदौर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्वालियर, जबलपुर, सागर और इसके आसपास के इलाकों में तापमान गिरेगा। 



ये भी पढ़ें...






नौगांव में पारा 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया



नौगांव में अब तक 5 से 6 डिग्री तक पारा गिर चुका है । पचमढ़ी, ग्वालियर, दतिया, खजुराहो और उमरिया में तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। खजुराहो और दतिया में कोहरे के कारण दृश्यता सबसे कम 1 किलोमीटर तक रह गई है।



दिल्ली, पंजाब और हिमाचल में गिर रहा पारे का ग्राफ



देश में के दिल्ली समेत 5 राज्यों में मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। खासकर दिल्ली, पंजाब और हिमाचल समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मैदानी इलाकों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम हो गई है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा सहित महाराष्ट्र में भी गरज के साथ बारिश हो सकती है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा।  


cold wind in mp MP Weather update weather in country एमपी में ठंड एमपी मौसम अलर्ट mp weather alert एमपी मौसम अपडेट cold in MP मध्य प्रदेश में बढ़ी ठंड cold increased in Madhya Pradesh