/sootr/media/post_banners/7db72db982cabbd375da78a97be174e2a2b252954355abb11b582bb4502948ca.jpeg)
BHOPAL. उत्तर भारत के पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और वहां से आ रही बर्फीली हवा ने मध्यप्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। हालांकि दिन में फिलहाल थोड़ी राहत है। पिछले 24 घंटे में मध्य प्रदेश में सबसे कम छह डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं मप्र के 5 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें जबलपुर,छतरपुर, बैतूल, खरगोन और सिवनी शामिल है। मध्य प्रदेश में मौसम में तेजी से बदलाव नजर आते हैं। बताया जा रहा है कि मप्र में 25 नवंबर से कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है।
प्रदेश में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे
प्रदेश के खजुराहो,पचमढ़ी और कुछ इलाकों में रात का पारा 6 डिग्री पर आ गया है। जबकि दिन में यह 20 डिग्री तक आ गया है। सबसे सर्द दिन पचमढ़ी में रहा जहां दिन का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में दिन का पारा 25 से 27 के बीच रहा। बता दें जबलपुर में यह 25.5 डिग्री सेल्सियस भोपाल में 26.3 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 27.4 डिग्री सेल्सियस और इंदौर में 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात में अभी सबसे ज्यादा ठंड पचमढ़ी में ही है। पचमढ़ी रात का पारा 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आप ये खबरें भी पढ़ सकते हैं
नवंबर लास्ट और दिसंबर पहले हफ्ते से तेज ठंड
अगर चार महानगरों की बात की जाए तो अब जबलपुर सबसे सर्द हो गया है। यहां दिन का पारा 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इंदौर दूसरे नंबर पर, इसका पारा 26.2 डिग्री रहा। जबकि भोपाल का 26.3 डिग्री और ग्वालियर का 27.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉड किया गया। बता दें नवंबर के अंतिम सप्ताह और दिसंबर के पहले सप्ताह से तेज ठंड की शुरुआत देखी जाएगी।
कब चलती है शीतलहर?
जानकारी के मुताबिक जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम हो। साथ ही सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम हो। तब उस इलाके में शीतलहर चलने का ऐलान किया जाता है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम होने और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम रहने पर उस शहर में शीतलदिन का ऐलान किया जाता है।