मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया बोले- मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहो, बाद में पलटे, FIR दर्ज

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया बोले- मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहो, बाद में पलटे, FIR दर्ज

BHOPAL. कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया का 12 दिसंबर को बड़ा बयान सामने आया। इसमें वे कथित तौर पर पीएम मोदी की हत्या की बात कह रहे हैं। हालांकि बाद में वे अपने बयान से पलट गए। उन्होंने बताया, मैंने कहा था कि अगले चुनाव में मोदी को हराओ। ये फ्लो में हो जाता है। बीजेपी नेताओं ने वीडियो शेयर कर कांग्रेस पर निशाना साधा है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पटेरिया पर केस दर्ज के आदेश दिया, जिसके बाद FIR हो भी गई।



मैं गांधी को मानने वाला आदमी, हत्या की बात नहीं कर सकता- राजा पटेरिया



राजा पटेरिया का कथित तौर पर जो वीडियो सामने आया, इसमें वे कुछ कार्यकर्ताओं से कहते नजर आ रहे हैं- मोदी चुनाव खत्म कर देगा। मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर बांट देगा। दलितों का आदिवासियों का और अल्पसंख्यकों का जीवन खतरे में है, यदि संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहो। हालांकि, बाद में वे कहते हैं कि हत्या मतलब हार। कल (11 दिसंबर) को मंडलम सेक्टर (पवई) में कार्ड वितरण के दौरान का एक वीडियो जारी हुआ। इसमें मुझे बताया गया कि मैं कह रहा हूं कि मोदी की हत्या कर दो। मैं गांधी को मानने वाला आदमी हूं। हत्या की बात नहीं कर सकता। वीडियो को गलत तरीके से पेश किया गया। मेरा कहने का आशय था कि राजनीतिक क्षेत्र में उनको पराजित करके संविधान बचाना है। अल्पसंख्यकों, दलितों, आदिवासियों की रक्षा करने के लिए मोदी को हराना जरूरी है। मेरा मतलब अगले चुनाव में बीजेपी को हराने से था। यह फ्लो में हुआ, लेकिन जिस व्यक्ति ने ये वीडियो रिकॉर्ड किया, उसने बस यही हिस्सा उठाया। वीडियो एडिट किया गया है। बयान को तोड़कर पेश किया गया। 




publive-image

लोगों से चर्चा करते राजा पटेरिया, इसी दौरान उनका विवादास्पद बयान सामने आया।




मोदी जी से मैदान में मुकाबला नहीं कर पाते, इसलिए कांग्रेसी उनकी हत्या की बात कर रहे- शिवराज

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा करने वालों का ढोंग, असलियत सामने आ रही है। मोदी जी जनता के दिलों में बसते हैं। देश के लोगों की आस्था और श्रद्धा के केंद्र हैं। कांग्रेस के लोग उनसे मैदान में मुकाबला नहीं कर पाते, इसलिए कांग्रेस के एक नेता मोदी जी की हत्या की बात कर रहे हैं। ये विद्वेष की पराकाष्ठा और घृणा की अति है। कांग्रेस के असली भाव सामने आ गए हैं। ऐसी चीजों को सहन नहीं किया जाएगा। कानून अपना काम करेगा।



गांधी की नहीं, इटली की कांग्रेस- नरोत्तम मिश्रा



कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के बयान पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- पटेरिया जी के बयानों को मैंने सुना। इससे साफ है कि यह महात्मा गांधी की नहीं, इटली की कांग्रेस है और इटली की मानसिकता मुसोलिनी (डिक्टेटर) की है। राहुल गांधी की यात्रा में स्वरा भास्कर, कन्हैया कुमार, सुशांत चल रहे हैं। मैंने एसपी को इस मामले में तत्काल FIR के निर्देश दिए हैं।  



वीडियो देखें -




Controversial statement Raja Pateria MP News कौन हैं राजा पटेरिया एमपी कांग्रेस नेता मोदी हत्या बयान Raja Pateria in Controversy MP Congress Leader Modi Murder Statement राजा पटेरिया का विवादित बयान एमपी न्यूज