MP में कांग्रेस के सर्वे के नाम पर वसूली, कमलनाथ बोले- इस तरह के लोगों से सावधान रहें, स्थानीय कार्यकर्ताओं को ही मिलेगा टिकट

author-image
Vijay Choudhary
एडिट
New Update
MP में कांग्रेस के सर्वे के नाम पर वसूली, कमलनाथ बोले- इस तरह के लोगों से सावधान रहें, स्थानीय कार्यकर्ताओं को ही मिलेगा टिकट

अरूण तिवारी, BHOPAL. चुनाव आते ही कांग्रेस में टिकट को लेकर सर्वे पर सियासत गर्म हो गई है। कांग्रेस में सर्वे के नाम पर नेताओं से पैसे भी वसूले जा रहे हैं। इसका खुलासा खुद प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने किया। कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस के सर्वे के नाम पर कई लोग घूम रहे हैं और वसूली कर रहे हैं, इस तरह की शिकायतें आई हैं। कमलनाथ ने इस तरह के लोगों से सावधान रहने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी कोई सर्वे नहीं करा रही है। 



स्थानीय लोगों को मिलेगा टिकट- कमलनाथ



विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। टिकट को लेकर कांग्रेस ने एक नया फॉर्मूला बनाया है। कमलनाथ ने स्पष्ट कहा कि इस बार टिकट स्थानीय लोगों को ही दिया जाएगा। दूसरी जगह का नेता दूसरी सीट से चुनाव नहीं लड़ पाएगा। कमलनाथ ने ये भी स्पष्ट कर दिया कि दूसरी पार्टी के नेताओं को कांग्रेस में तभी प्रवेश मिलेगा जब ऊपरी दरवाजे नहीं बल्कि निचले दरवाजे से एंट्री होगी। यानी स्थानीय नेताओं के कहने के बाद ही दूसरे दलों के लोगों को पार्टी में शामिल किया जाएगा। 



ये खबर भी पढ़ें...






अजय सिंह की मुलाकात पर बोले नाथ



पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के सतना कार्यक्रम में नहीं आने को लेकर कमलनाथ ने कहा कि वे कहीं और व्यस्त थे। इसकी सूचना उन्होंने मुझे दे दी थी। नाथ ने कहा कि अजय सिंह उनसे मुलाकात करने आ रहे हैं। चुनाव में कांग्रेस को कितनी सीटें मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे शिवराज सिंह चौहान की तरह घोषणाएं नहीं करते और इस बार कांग्रेस को ऐतिहासिक जनादेश मिलेगा।



अगली बार नहीं होगा ऑपरेशन लोटस 



हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के प्रभारी प्रमोद तिवारी ने कहा कि इस अभियान के तहत पार्टी घर-घर तक जा रही है। तिवारी ने कहा कि इस बार बड़े बहुमत की जरुरत है ताकि अगली बार ऑपरेशन लोटस सफल न हो सके। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चुनाव में बहुत फायदा देगा क्योंकि ये कांग्रेस का चुनाव से पहले बड़ा जनसंपर्क है।



वीडियो देखें- 




MP Congress MP Politics News कमलनाथ recovery MP Congress एमपी कांग्रेस Kamal Nath tickets local leaders Congress एमपी पॉलिटिक्स न्यूज कांग्रेस में स्थानीय नेताओं को टिकट एमपी कांग्रेस में वसूली