मप्र के IAS नियाज खान ने ब्राह्मणों का आईक्यू ज्यादा बताया, भागवत ने कहा था- ईश्वर के आगे सब समान, जाति पंडितों ने बनाई

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
मप्र के IAS नियाज खान ने ब्राह्मणों का आईक्यू ज्यादा बताया, भागवत ने कहा था- ईश्वर के आगे सब समान, जाति पंडितों ने बनाई

BHOPAL. संघ प्रमुख मोहन भागवत के पंडित बयान के बाद मध्य प्रदेश के आईएएस अफसर नियाज खान का स्टेटमेंट चर्चा में है। नियाज ने कहा है कि ब्राह्मणों का आईक्यू तेज होता है। नियाज खान की नई किताब आ रही है- ब्राह्मण द ग्रेट। इसका कवर पेज पर भी नियाज ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। अपनी किताबों और बयानों से चर्चा में रहने वाले नियाज अपनी नई किताब से फिर तहलका कर सकते हैं। 




— Niyaz Khan (@saifasa) February 16, 2023



संघ प्रमुख ने दिया था बयान



संघ प्रमुख ने 5 फरवरी को मुंबई में संत रविदास जयंती के मौके पर कहा था कि जाति, वर्ण और संप्रदाय व्यवस्था पंडितों ने बनाई थी। यदि जातियों में विभाजन नहीं हुआ होता तो हमारे समाज के बंटवारे का फायदा कोई दूसरा नहीं उठा पाता। इसी के चलते देश पर आक्रमण हुए। हालांकि इस बयान पर संघ ने सफाई भी दी। सुनील आंबेकर ने कहा कि भागवत ने भाषण मराठी में दिया था। मराठी में पंडित का मतलब विद्वान होता है।



आप ये खबर भी पढ़ सकते हैं






नियाज ने कहा- ब्राह्मणों पर लिखने के लिए काफी रिसर्च की



नियाज खान ने ब्राह्मणों की खूबियां बताते हुए ब्राह्मण द ग्रेट किताब लिखी है। आईएएस नियाज खान ने अपनी रिसर्च के आधार पर दावा किया है कि ब्राह्मणों का आईक्यू लेवल बहुत हाई होता है। उनका सम्मान होना चाहिए। ब्राह्मणों के बारे में ज्यादातर लोगों की प्रतिक्रिया बेहद घृणित है। नियाज कहते हैं कि मैंने किताब लिखने के लिए काफी रिसर्च की। मैंने ब्राह्मणों के योगदान के संबंध में कई गैर-ब्राह्मणों से भी बातचीत की। उनकी प्रतिक्रिया बेहद घृणित रही। ब्राह्मण हमारे लिए बड़ी संपत्ति हैं। उनका बिना किसी पक्षपात के सम्मान होना चाहिए। ब्राह्मण द ग्रेट किताब लिखने में वेदाज नामक किताब से काफी मदद मिली। मैं देखकर चकित हूं कि किस तरह महान ज्ञान यहां फला-फूला। प्राचीन ब्राह्मण संतों का आभार, जिन्होंने इसे मशाल की तरह जलाए रखा।






राइटर भी हैं नियाज खान



आईएएस नियाज खान मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस अफसर हैं। राज्य प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए और 2015 में प्रमोट होकर आईएएस बने। उन्हें साहित्यिक मिजाज के लिए जाना जाता है। वे अब तक सात किताबें लिख चुके हैं। वे हिंदू धर्म से काफी प्रभावित हैं और हिंदू धर्म को लेकर कुछ किताबें भी लिख चुके हैं। गैंग्स्टर अबू सलेम पर किताब लिखकर चर्चित हुए थे। पिछले साल कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर उनकी टिप्पणी की वजह से परेशानी से घिरे थे।


MP News एमपी न्यूज Mohan Bhagwat Pandit Statement Controversy MP IAS Niyaz Khan Brahmin Support Who is Niyaz Khan मोहन भागवत पंडित बयान विवाद एमपी आईएएस नियाज खान ब्राह्मण सपोर्ट कौन हैं नियाज खान