UPSC में चौंकाने वाला मामला, एक रोल नंबर पर 2 लड़कियों ने एग्जाम दिया, दोनों की 184वीं रैंक,कंफ्यूजन- किसका हुआ सिलेक्शन?

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
UPSC में चौंकाने वाला मामला, एक रोल नंबर पर 2 लड़कियों ने एग्जाम दिया, दोनों की 184वीं रैंक,कंफ्यूजन- किसका हुआ सिलेक्शन?

BHOPAL. यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया गया। इसमें मध्य प्रदेश के युवाओं ने बाजी मार ली है। इशिता किशोर ने टॉप किया है। गरिमा लोहिया और उमा हरीथी एन ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है। इस रिजल्ट में 933 कैंडिडेट्स का सेलेक्शन हुआ है। इसमें 613 पुरुष और 320 महिला कैंडिडेट्स हैं। सभी के घरों में इस वक्त जश्र का माहौल है। इसी बीच मध्यप्रदेश से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि एक ही रोल नंबर पर दो लड़कियों ने परीक्षा दी, इंटरव्यू दिया और अब दोनों को 184वीं रैंक आई है। अब दोनों का दावा है कि मेरा सिलेक्शन हुआ है। हालांकि इसका सिलेक्शन हुआ है, ये तो जांच-पड़ताल के बाद ही पता चलेगा। 




publive-image

आलीराजपुर वाली आयशा मकरानी का एडमिट कार्ड





publive-image

देवास में रहने वाली आयशा फातिमा का एडमिट कार्ड




यूपीएससी की परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी 



दरअसल यूपीएससी का रिजल्ट आने के बाद आयशा नाम की लड़की ने 184वीं रैंक हासिल की। लेकिन आयशा नाम की दो लड़कियों को 184वीं रैंक मिली है। इसमें एक लड़की देवास की है, जिसका पूरा नाम आयशा फातिमा पिता नजीरुद्दीन है। जबकि दूसरी लड़की आलीराजपुर जिले की आयशा मकरानी पिता सलीमुद्दीन है। दोनों को 184वीं रैंक मिली है। दोनों का रोल नंबर एक होने से गफलत बनी है।




publive-image

आयशा मकरानी के पास ये मेल आया




दोनों का एडमिट कार्ड में एक ही रोल नंबर



दोनों ही लड़कियों का एडमिट कार्ड में एक ही रोल नंबर 7811744 है। अब सवाल ये उठ रहे है कि दोनों को एक ही रोल नंबर कैसे हो सकता है। इसमें बड़ी गड़बड़ी हुई है। दोनों लड़कियों ने एग्जाम भी दिया है और इंटरव्यू भी।  हालांकि एक लड़की के एडमिट कार्ड में कुछ गलतियां निकली है। 



ये खबर भी पढ़िए.....






एडमिट कार्ड में गलतियां




  • आयशा मकरानी के एडमिट कार्ड में पर्सनालिटी टेस्ट की डेट 25 अप्रैल लिखी थी और दिन गुरुवार बताया गया था। जबकि आयशा फातिमा के कार्ड पर भी पर्सनालिटी टेस्ट की तारीख 25 अप्रैल थी लेकिन दिन मंगलवार था। लेकिन हकीकत में 25 अप्रैल को मंगलवार का दिन ही था। इसके अलावा आयशा मकरानी ने यूपीएससी की तरफ से आया मेल भी दिखाया। मेल में लिखा था कि आपका नाम एक जैसे नाम होने के कारण बदल दिया गया है। तीन उम्मीदवारों के नाम में समानता होने की वजह से दो उम्मीदवारों के नाम बदल दिए गए हैं। पूरा नाम नहीं बदला है आपका नाम आयशा फातिमा (आयशा मकरानी) में बदल दिया गया है। 


  • देवास वाली आयशा का एडमिट कार्ड पर यूपीएससी का वाटर मार्क भी है। जबकि आलीराजपुर वाली आयशा का एडमिट कार्ड सादे कागज पर प्रिंट आउट जैसा लग रहा है। 

  • देवास वाली आयशा के एडमिट कार्ड में क्यूआर कोड भी है, जिसे स्कैन करने पर वही जानकारी सामने आ रही है जो एडमिट कार्ड में लिखी है। जबकि आलीराजपुर वाली आयशा के एडमिट कार्ड में क्यूआर कोड है ही नहीं।

     


  • UPSC Civil Service MP News यूपीएससी में दो आयशा की 184वीं रैंक यूपीएससी में चौंकाने वाला मामला यूपीएससी रिजल्ट यूपीएससी सिविल सर्विस 184th rank of two Ayesha in UPSC एमपी न्यूज shocking case in UPSC UPSC Result
    Advertisment