बढ़ती महंगाई के खिलाफ भोपाल में युवक कांग्रेस की रैली, वाटर कैनन से की गई बौछार

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
बढ़ती महंगाई के खिलाफ भोपाल में युवक कांग्रेस की रैली, वाटर कैनन से की गई बौछार

Bhopal. भोपाल में युवक कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली निकाली। रैली सीएम हाउस की तरफ बढ़ रही थी लेकिन पुलिस ने उन्हें लिंक रोड पर ही रोक लिया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए NSUI के कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन से बौछार की गई।



ताजमहल केस में याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट की फटकार



Agra. आगरा में ताजमहल के 22 कमरों को खोलने की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई जारी है। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को फटकारा है। हाईकोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि आप क्या फैसला चाहते हैं। आपके किन अधिकारों का उल्लंघन हुआ है। पीआईएल व्यवस्था का मजाक न बनाएं। कल आप हमारे चैंबर में जाने की इजाजत मांगेगे। हाईकोर्ट ने कहा कि पहले ताजमहल के बारे में पढ़कर आइए।



पुलिस भर्ती फिजिकल टेस्ट 2 जून तक स्थगित



Jabalpur. जबलपुर में पुलिस भर्ती की 800 मीटर की दौड़ के बाद बीमार पड़े एक और कैंडिडेट की मौत हो गई। भीषण गर्मी को देखते हुए पुलिस भर्ती का फिजिकल टेस्ट 2 जून तक स्थगित कर दिया गया है। 6 जून से फिजिकल टेस्ट शुरू होगा जिसकी सूचना कैंडिडेट्स को पहले ही दे दी जाएगी। जबलपुर में कल एक कैंडिडेट ने दौड़ के बाद दम तोड़ दिया था। बालाघाट का इंदरकुमार लिल्हारे 10 मई को 800 मीटर दौड़ के बाद बेहोश हो गया था। उसके कान-नाक से खून बह रहा था। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसने दम तोड़ दिया। कल ही सिवनी के कैंडिडेट नरेंद्र कुमार गौतम की दौड़ के बाद मौत हो गई थी।



दो पक्षों में जमीनी विवाद के बाद हिंसा



बीपी गोस्वामी, Rajgarh. शहर से सटे हुए करेली गांव में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके चलते पूर्व सरपंच घायल होने पर गुस्साए ग्रामीणों ने दूसरे पक्ष के घर में आग लगा दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो, ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसके चलते एसडीएम सहित थाना प्रभारी की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। हिंसा और आगजनी में दो लोग घायल हो गए। मौके के नजाकत को देखते हुए एसपी कलेक्टर सहित भारी संख्या में पुलिसबल मौके पर पहुंचा, और मामले को शांत कराया। बावजूद उसके पुलिस अलर्ट मोड पर है। बताया जा रहा है कि, पूर्व सरपंच मोहन वर्मा और अल्ला बेली का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते बुधवार को एक बार फिर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। देखते ही देखते विवाद मारपीट तक पहुंच गया। जिसमें पूर्व सरपंच घायल हो गए। जैसे ही ये बात गांव में फैली तो ग्रामीणों ने अल्ला बेली के घर में आग लगा दी। जिससे घर में रखा सामान जलकर खाक हो गया। फिलहाल पुलिस ने गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है। अधिकारियों द्वारा हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।




— TheSootr (@TheSootr) May 12, 2022


बयान घटनाएं भारत MP नेता Accidents Statements Incidents राजनीति politics दुर्घटनाएं मध्य प्रदेश India