मध्यप्रदेश की मेजबानी में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आगाज आज, केंद्रीय खेल मंत्री करेंगे उद्घाटन, प्रदेश के 470 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
मध्यप्रदेश की मेजबानी में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आगाज आज, केंद्रीय खेल मंत्री करेंगे उद्घाटन, प्रदेश के 470 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

BHOPAL. मध्य प्रदेश पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी करने जा रहा है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आगाज आज 30 जनवरी से होने जा रहा है। ये कम्पटीशन भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में होगा। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 27 तरह के गेम्स खेले जाएंगे। वहीं केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निशीत प्रमाणिक और प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया इसका उद्घाटन आज ( 30 जनवरी) को भोपाल के तात्या टोपे नगर स्टेडियम में शाम 7 बजे करेंगे। वहीं इस फंक्शन में ओडिशा के इलेक्ट्रानिक्स आईटी स्पार्ट्स और यूथ वेलफेयर मंत्री तुषारकांति बेहरा और अरूणाचल प्रदेश के खेल मंत्री मामा नटुंग भी शामिल होंगे। इन गेम्स में प्रदेश के 470 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। 



प्रदेश के 8 जिलो में 27 खेलों का होगा आगाज 



खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्यप्रदेश के 8 जिलो में 27 खेलों का आगाज होगा। इन जिलों में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, बालाघाट, मंडला, महेश्वर (खरगौन) शामिल है। इंदौर में छह, ग्वालियर में चार, जबलपुर में चार, उज्जैन और मंडला में दो-दो, बालाघाट और खरगोन में एक-एक खेल का आयोजन होगा। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में देशभर से करीब 6 हजार खिलाड़ी हिस्सा लेगें। इसमें मध्यप्रदेश के 470 खिलाड़ी भाग लेंगे। जानकारी के मुताबिक इस फंक्शन में गायक शान और नीति मोहन अपनी प्रस्तुति देंगे। अभिलिप्सा पांडा हर हर शंभु और नटराज डांस ग्रुप की प्रस्तुति, प्रिंस डांस ग्रुप जी-20 की वसुधैव कुटुम्बकम पर डांस प्रस्तुति होगी। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन में लेजर शो, आतिशबाजी की रंगारंग प्रस्तुति होगी। प्रदेश के 8 शहरों में 30 जनवरी से 11 फरवरी तक पांचवें खेलो इंडिया यूथ गेम आयोजित हो रहे हैं।



ये खबर भी पढ़िए...






31 जनवरी को इंदौर में बास्केटबॉल के मुकाबले खेले जाएंगे



खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भोपाल में एथलेटिक्स, कुश्ती, क्याकिंग-कैनोइंग,बॉक्सिंग, शूटिंग, रोइंग, वॉलीबाल, जूडो और तैराकी के मुकाबले होना है। खेलो इंडिया के दूसरे दिन यानी 31 जनवरी को इंदौर में बास्केटबॉल के मुकाबले खेले जाएंगे। चार फरवरी तक इंदौर के बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में महिला और पुरुष टीम के 24 खिलाड़ी में ये मुकाबला होगा।

 


hosted by MP Khelo India Youth Games केंद्रीय मंत्री और सीएम करेंगे उद्घाटन खेलो इंडिया यूथ गेम्स का उद्घाटन आज Khelo India Youth Games मप्र की मेजबानी में खेलो इंडिया यूथ गेम्स खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 Union Minister and CM will inaugurate Khelo India Youth Games inaugurated today
Advertisment