/sootr/media/post_banners/685595545589407b51a0eb2e021fb0a18f99970ae61330a744b0ad4831ad2490.jpeg)
GWALIOR. मध्य प्रदेश में साल 2023 चुनावी साल है। साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में शिवराज सरकार के कई मंत्रियों की इज्जत दांव पर लगी है। इसको बचाने के लिए मंत्री कुछ भी करने को तैयार है। एक बार फिर मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री और सिंधिया समर्थक ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सुर्खियों में छाए हैं। उनका एक समर्थक के पैर धोते हुए वीडियो वायरल हुआ है। इसको मंत्री ने अपना फर्ज बताया।
मंत्री तोमर ने समर्थक के पैर धोए
ग्वालियर में शिवराज सरकार के मंत्री और कट्टर सिंधिया समर्थक ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनका सड़क पर एक समर्थक के अपने हाथों से पैर धोते हुए वीडिया सामने आया है। ऊर्जा मंत्री सड़कों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। यहां उनके समर्थक के कीचड़ में पैर गंदे हो गए। फिर क्या था, ऊर्जा मंत्री ने तत्काल पानी मंगाया और उसके पैर धोने लगे। पैर धोने के बाद पौंछे भी। इस बारे में ऊर्जा मंत्री का कहना है कि यह उनका फर्ज था।
ये खबर भी पढ़ें...
हाड़कंपा देने वाली ठंड में सड़कों का किया निरीक्षण
कट्टर सिंधिया समर्थक माने जाने वाले प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर आए दिन कुछ न कुछ ऐसा कर रहे हैं कि वह जनता के दिल तक पहुंच सके। सोमवार को हाड़ कंपा देने वाली ठंड में उन्होंने ग्वालियर की कुछ सड़कों का निरीक्षण किया।
जल्दी सड़कें बनाने के दिए निर्देश
ऊर्जा मंत्री मानसिक आरोग्य शाला तिराहा से कोटेश्वर मंदिर तक बनने वाली सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उनके समर्थक भी एकत्रित हो गए। तभी एक युवक सौरभ शर्मा आया। मंत्री से मिलने के उत्साह में वो कीचड़ में ही पैर रखते हुए चला आया। उसके पूरे पैर में कीचड़ लग गया। यह देखकर ऊर्जा मंत्री ने तत्काल पानी मंगाया और अपने हाथों से सौरभ के पैर धोए। इसके बाद उसकी समस्या भी सुनी। साथ ही अधिकारियों को सड़कें जल्दी बनाने के निर्देश दिए।
दिल में उतर गए ऊर्जा मंत्री
मंत्री को सड़क पर बैठकर समर्थक के पैरों को धोने का नजारा वहां मौजूद लोगों को भा गया। लोगों का कहना था कि यह मंत्री जी की सादगी है कि वह अपने लोगों के लिए इतने सहज और सरल हैं। ये पहला मौका नहीं है जब ऊर्जा मंत्री तोमर चर्चा में है। कभी वे सफाई करने के लिए गंदे नाले में कूद जाते हैं तो कभी सार्वजनिक शौचालय साफ करते हुए नजर आते हैं। सड़कें न बनने पर खुद नंगे पैर घूमने निकल जाते हैं।