/sootr/media/post_banners/d9d3bf0cf9bb1f5700a4fe9913dec7ecede406b098b9447f303b23b48ec33b8d.png)
इंदौर जिले के 4 विधायकों ने सरकार से इस साल कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जनवरी से जून के बीच इंदौर नगर निगम सीमा क्षेत्र में मृतकों की जानकारी मांगी है। इनमें तीन कांग्रेस और एक भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं। कोरोना की दूसरी लहर में इंदौर के शहरी क्षेत्र में कितने लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है इसकी जानकारी नगर निगम प्रशासन ने अब तक सार्वजनिक नहीं की है। विधानसभा सचिवालय के माध्यम से यह जानकारी मांगने वाले विधायकों में बीजेपी के महेंद्र हार्डिया और कांग्रेस के जीतू पटवारी, विशाल पटेल और संजय शुक्ला हैं।
सबसे ज्यादा कोरोना से जुड़े सवाल
विधानसभा के मानसून सत्र के लिए इस बार सबसे ज्यादा करीब 100 सवाल कोरोना, 70 सवाल किसान कर्ज माफी से जुड़े हैं। सूत्रों के मुताबिक विधायकों ने श्मशान में पंजीकृत मृत्यु का डेटा और कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की जानकारी मांगी है। बताया जा रहा है कि दोनों डेटा में बड़ा अन्तर है।