मुरैना में एक शख्स ने गोली मारकर एक ही परिवार के 6 लोगों को मार दिया, आरोपी फरार, 10 साल पुरानी रंजिश के चलते था विवाद

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
मुरैना में एक शख्स ने गोली मारकर एक ही परिवार के 6 लोगों को मार दिया, आरोपी फरार, 10 साल पुरानी रंजिश के चलते था विवाद

MORENA. मुरैना में 5 मई की सुबह बड़ा कांड हो गया। 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मुरैना के लेपा भिडोसा गांव की है। जानकारी के मुताबिक, पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष ने एक ही परिवार के 5 लोगों को गोलियों से भून दिया। इसमें 3 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए। घायलों में 2 पुरुष और 1 महिला हैं। बताया जा रहा है कि गोलीकांड के पीछे करीब 10 साल पुरानी रंजिश है। दस साल पहले मृतकों के परिवार के लोगों ने आरोपियों के परिजन की हत्या की थी। दिमनी से कांग्रेस विधायक रविंद्र सिंह भी लेपा भिडोसा गांव के रहने वाले हैं।



घटना का एक वीडियो सामने आया



वीडियो में हमलावर एक परिवार के लोगों को लाठियों से पीटते दिख रहे हैं। कुछ लोग लाठियां लेकर सड़क पर खड़े हैं। इसी बीच एक युवक आता है और फायरिंग कर देता है। उसे पास ही खड़ी महिला और कुछ लोग उसे देखते रहते हैं। गोली लगने से तीन पुरुष और दो महिलाएं जमीन पर गिर पड़े। घटनास्थल पर बच्चे भी थे, जिन्हें एक महिला ने आवाज लगाकर घरों के अंदर किया। महिला की आवाज भी वीडियो में आ रही है।




— TheSootr (@TheSootr) May 5, 2023



खबर अपडेट हो रही है...



वीडियो देखें- 




MP News पुरानी रंजिश में हत्या चंबल इलाके में विवाद सरेआम गोली मारकर हत्या मुरैना में गोलीबारी murder in old enmity dispute in Chambal area murder in public Firing in Morena एमपी न्यूज