पेटलावद विधायक मेडा का शिवराज के दौरे पर निशाना- 9 साल से आदिवासी गड्ढा खोद रहे, तब CM को पता नहीं चला, झाबुआ में कोई विकास नहीं

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
पेटलावद विधायक मेडा का शिवराज के दौरे पर निशाना- 9 साल से आदिवासी गड्ढा खोद रहे, तब CM को पता नहीं चला, झाबुआ में कोई विकास नहीं

JHABUA. पेटलावद विधायक वालसिंह मेड़ा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के झाबुआ दौरे को लेकर निशाना साधा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज (28 फरवरी) दौरे पर हैं। मैं इसका विरोध करता हूं। हमारे झाबुआ जिले में 9 साल से हलमा आदिवासी गड्ढा खोद रहे हैं। 9 साल तक सीएम साहब को हलमा मालूम नहीं पड़ा। आज वो कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। आज झाबुआ में विकास के नाम पर कोई काम नहीं हुआ। पेसा एक्ट की बात करूं तो ये कांग्रेस के शासनकाल के समय से प्रदेश में है। पेसा एक्ट में कोई फायदा है नहीं। इसमें कोई आदिवासियों का फायदा नहीं है। आदिवासियों के लिए जंगल-जमीन होते हैं। इन्हें आदिवासियों के हक में रहना चाहिए।



हाल ही में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल भी झाबुआ के दौरे पर आए थे। इस पर मेड़ा ने कहा कि राज्यपाल का पद संवैधानिक होता है। बीजेपी राज्यपाल के पद का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए कर रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भौकला गए हैं। बीजेपी की विकास यात्रा में कुछ नहीं है। हमारे यहां जो भी निर्माण कार्य हुआ, उसके भुगतान के लिए 60-65 करोड़ की राशि पूरे जिले में आज तक नहीं आई। मेरे विधानसभा क्षेत्र पेटलावद में भी 15 करोड़ के काम अधूरे पड़े हैं। अधिकारियों से मेरा कहना है कि छोटे कर्मचारियों को मत मारो। उनके घरों में माता-पिता हैं, बच्चे स्कूल जाने वाले हैं, ये कहां से पैसे लाएंगे।  



कार्यक्रम में कंधे पर गेती लिए नजर आए थे राज्यपाल और सीएम



आपको बता दें कि हलमा कार्यक्रम में राज्यपाल मंगूभाई पटेल और सीएम शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में सीएम शिवराज और राज्यपाल मंगूभाई अपने कंधे पर गेती उठाए नजर आए थे। इस आयोजन में हाथीपावा की पहाड़ी पर राज्यपाल ने श्रमदान भी किया था। कार्यक्रम में आयोजन में दूर-दूर से आदिवासी पहुंचे। आदिवासियों ने अनुशासन का परिचय देते हुए छोटे स्थान पर एक कतार में यात्रा निकाली थी।  



वीडियो देखें- 




BJP vikas yatra MP News बीजेपी विकास यात्रा झाबुआ हलमा कांग्रेस विधायक वाल सिंह मेड़ा शिवराज पर निशाना पेटलावद कांग्रेस विधायक वाल सिंह मेड़ा Jhabua Halma Congress MLA Wal Singh Meda Targets CM Shivraj एमपी न्यूज Petlawad Congress MLA Wal Singh Meda
Advertisment