पहले राउंड का रिजल्ट जारी, जानें क्या है आगे की प्रोसेस

author-image
sootr editor
एडिट
New Update
पहले राउंड का रिजल्ट जारी, जानें क्या है आगे की प्रोसेस

भोपाल. मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की भर्ती में शामिल हुए कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी) की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के जरिए कुल 6000 पदों पर  नियुक् की जानी है।  



कैंडिडेट्स मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी - MPPEB ) की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर अपना एप्लीकेशन नंबर (या रोल नंबर) एवं  डेट ऑफ बर्थ डालकर इसे चेक कर सकते हैं। बता दें कि एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में करीब 12 लाख कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया था। इस एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग नहीं थी।



आगे की प्रोसेस क्या

इस एग्जाम में सफल हुए कैंडिडेट्स को फिजिकल परीक्षा और मापतौल परीक्षा देनी होगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) तीन विधाओं - 800 मीटर दौड़, गोला फेंक व लंबी कूद में संपन्न की जाएगी। कांस्टेबल जीडी के अभ्यर्थियों को 2 मिनट 45 सेकेंड में 800 मीटर की दौड़ लगानी होगी।  



ऐसे देखें रिजल्ट

सबसे पहले मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की वेबसाइट http://peb.mp.gov.in/ पर जाएं

होम पेज पर First Stage Result – Police Constable Recruitment Test – 2020 लिंक मिलेगा

इस लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज ओपन होगा

अब यहां अपने अप्लीकेशन नंबर या रोल नंबर और जन्मतिथि आदि एंटर करके सर्च पर क्लिक करें

अब एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट ओपन हो जाएगा


कॉन्सटेबल भर्ती एमपी पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती peb result peb mp PEB mppeb result mp police result 2022 mp police cut off 2022 mp police constable results 2022 mp police constable results mp peb constable results 2022 एमपी पुलिस vyapam mppeb