गुना में दिग्विजय की महेंद्र सिसोदिया को चेतावनी- कांग्रेस सरकार आई तो तुझे छोड़ेंगे नहीं, मंत्री बोले- सिर्फ ईश्वर से डरता हूं

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
गुना में दिग्विजय की महेंद्र सिसोदिया को चेतावनी- कांग्रेस सरकार आई तो तुझे छोड़ेंगे नहीं, मंत्री बोले- सिर्फ ईश्वर से डरता हूं

GUNA. मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसकी गहमागहमी शुरू हो चुकी है। दिग्विजय सिंह गुना के बमोरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने खुले मंच से शिवराज सिंह सरकार में मंत्री महेंद्र सिसोदिया को चुनौती दे डाली। कहा कि अगर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आ गई तो तुझे नहीं छोड़ेंगे। इस पर मंत्री महेंद्र सिसोदिया ने कहा कि वे सिर्फ ईश्वर और अपने नेता से डरते हैं।



ये बोले दिग्विजय सिंह



पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आज इस मंच से मंत्री को धौंस दे रहा हूं कि अगर मंत्री तू नहीं सुधरा और कांग्रेस की सरकार की आ गई तो तुझे नहीं छोड़ेंगे। जो अधिकारी-कर्मचारी निर्दोष लोगों को परेशान करेगा, मुझसे बुरा नहीं होगा। 



सिसोदिया बोले- अगर बदले की कार्रवाई कर रहा होता तो आधी कांग्रेस खत्म हो गई होती



मंत्री सिसोदिया ने कहा- दिग्विजय जी ने किस बात की धमकी दी है, जबकि वो जानते हैं, बमोरी की जनता जानती है कि मैं सिर्फ अच्छा करना जानता हूं, बुरा किसी का नहीं करता। अगर बदले की कार्रवाई कर रहा होता तो आधे से ज्यादा कांग्रेस खत्म हो गई होती। मैं अपने जीवन में सिर्फ ईश्वर और अपने नेता से डरा हूं, बाकी किसी से नहीं डरता। पहले रावण के कर्मचारियों को ठीक करें, फिर दूसरी बात करें।



वीडियो देखें- 




MP News एमपी न्यूज Mp Politics Digvijay Singh Warning to Mahendra Sisodia Digvijay Singh Congress Campaign Mahendra Sisodia Clarifies दिग्विजय सिंह महेंद्र सिसोदिया चुनौती मप्र राजनीति दिग्विजय सिंह कांग्रेस प्रचार महेंद्र सिंह सिसोदिया सफाई