MP का तापमान उत्तर की बर्फबारी और दक्षिण की बारिश के कारण गिरा, इस महीने अधिकतम तापमान 25-30 डिग्री रहने की संभावना

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update
MP का तापमान उत्तर की बर्फबारी और दक्षिण की बारिश के कारण गिरा, इस महीने अधिकतम तापमान 25-30 डिग्री रहने की संभावना

BHOPAL. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में एमपी में कड़कड़ाती ठंड और कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। उत्तर भारत में बर्फबारी शुरू हो गई है। वहीं दक्षिण में एक बार फिर बारिश का दौर चल पड़ा है। इसका असर मौदानी इलाकों में पड़ रहा है। इस कारण लगातार यहां का पारा गिर रहा है, जिससे मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के तापमान में लगातार कमी हो रही है। 



मध्य प्रदेश का मौसम अगले 24 घंटे में बदलेगा 



उत्तर भारत  के इलाकों में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभार से एक बार फिर हवा का रुख बदल रहा है। मध्यप्रदेश में लगातार गिर रहे तापमान में इसके कारण और इजाफा होगा। मौसम विभाग के मानें तो नवंबर में प्रदेश का अधिकतम 25-30 डिग्री और न्यूनतम 12-18 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण की बारिश के असर से अगले कुछ दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सो में बारिश हो सकती है।



इन प्रदेशों में बदलेगा मौसम



मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में आज भी बारिश होने की संभावना है। यहां बदल रहे मौसम का असर आने वाले कुछ दिनों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा समेत देश के कई राज्यों देखने को मिलेगा। पश्चिमी हिमालय के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के राज्यों में बर्फबारी और बारिश शुरू हो गई है। 



शुष्क बना रहेगा मौसम



मौसम विभाग के अनुसार राजधानी भोपाल समेत अभी प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। 5 नवंबर के बाद मौसम से बदलाव हो सकता है। 2 नवंबर को भोपाल के दिन का तापमान 31.9 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, रात के तापमान में गिरावट देखी गई है। रात का तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया है। मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड पंचमढ़ी में दर्ज किया गया है। बीते रोज यहां का तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियम था।



ग्रामीण इलाकों में बढ़ी ठंड



राज्य के शहरी इलाकों की अपेक्षा ग्रामीण इलाकों में ठंड का असर अधिक दिखाई दे रहा है। यहां ठंड धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में राज्य के ग्वालियर-चंबल, इंदौर और भोपाल में ठिठुरन बढ़ जाएगी।

 


एमपी का तापमान मध्यप्रदेश में मौसम एमपी में ठंड भोपाल की मौसम खबर Temperature of MP Weather news of Bhopal cold in MP Weather in Madhya Pradesh