MP में 2 हजार 716 पदों पर निकली वैकेंसी, सहायक ग्रेड-3, स्टेनो टाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती; जानें कब कर सकेंगे अप्लाई

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
MP में 2 हजार 716 पदों पर निकली वैकेंसी, सहायक ग्रेड-3, स्टेनो टाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती; जानें कब कर सकेंगे अप्लाई

BHOPAL. मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारियां कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने 2 हजार 716 पदों पर भर्ती निकाली है। पटवारी के बाद अब सहायक ग्रेड-3, स्टेनो टाइपिस्ट और स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों के लिए 6 मार्च से 20 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं।





क्या होनी चाहिए योग्यता





सहायक ग्रेड-3, स्टेनो टाइपिस्ट और स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए किसी भी विषय में 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही कम्प्यूटर प्रोफिशिएंसी सर्टिफिकेट टेस्ट (CPT) हिंदी-अंग्रेजी टाइपिंग में पास होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को आयु सीमा में विशेष छूट मिलेगी।





कब होगी परीक्षा





सहायक ग्रेड-3, स्टेनो टाइपिस्ट और स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 5 अगस्त 2023 को होगी। परीक्षा में 6 विषयों से 100 सवाल पूछे जाएंगे। सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, अंग्रेजी, गणित, कम्प्यूटर और सामान्य अभिरुचि के सवाल पूछे जाएंगे। भर्ती परीक्षा ऑनलाइन होगी।



मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड vacancies for 2 thousand 716 posts in mp mppeb Vacancy mppeb स्टेनोग्राफर भर्ती स्टेनो टाइपिस्ट भर्ती job news सहायक ग्रेड-3 भर्ती मध्यप्रदेश में 2 हजार 716 पदों पर भर्ती एमपीपीईबी