गुना में नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव, कांग्रेस ने दर्ज की राघौगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर जीत

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
गुना में नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव, कांग्रेस ने दर्ज की राघौगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर जीत

Guna. गुना की राघोगढ़ नगर पालिका में कांग्रेस ने एक बार फिर कब्जा जमा लिया है। वार्ड नंबर 7 से जीतकर आए विजय कुमार साहू को नगर पालिका का अध्यक्ष चुन लिया गया है। उन्हें 16 वोट मिले, जबकि बीजेपी उम्मीदवार के खाते में केवल 8 वोट पड़े। कांग्रेस ने यहां वरिष्ठ पार्षद पर विश्वास जताया है। माना जा रहा था कि कांग्रेस राजेश साहू पर दांव लगा सकती है, लेकिन आखिर में विजय साहू पर भरोसा जताते हुए उन्हे अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया। उधर उपाध्यक्ष के पद पर भी कांग्रेस प्रत्याशी रामस्वरूप मीणा ने जीत दर्ज की है। 



पहली बार हुई थी बाड़ाबंदी



राघोगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का क्षेत्र है ऐसे में नगर पालिका के चुनाव उनकी प्रतिष्ठा का प्रश्न बने हुए थे। जिसके चलते किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ से बचने के लिए पार्षदों को राजस्थान भेज दिया गया था। गुरूवार को ही कांग्रेस के पार्षद राजस्थान से वापस लौटे थे। नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ-साथ अपील समिति सदस्यों का निर्वाचन भी संपन्न हुआ। अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए सभागार में सबसे पहले भाजपा पार्षद पहुंचे थे। राघोगढ़ एसडीएम आर अंजली ने निर्वाचन के बाद कांग्रेस के विजय कुमार साहू और रामस्वरूप मीणा को निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्रदान किया। 




  • यह भी पढ़ें 


  • सिवनी में महिलाओं ने किया विकास यात्रा का बहिष्कार, केवलारी में ग्रामीणों ने BJP विधायक राकेश पाल के सामने हंगामा कर जताया विरोध



  • राघोगढ़ में आज तक नगर पालिका के पार्षदों की बाड़ाबंदी की नौबत कभी नहीं आई थी। पार्षद 24 जनवरी से राजस्थान में रखे गए थे। जबकि बीजेपी के सभी पार्षद राघोगढ़ में ही मौजूद थे। पार्षदों की बाड़ेबंदी के सवाल पर विधायक जयवर्धन सिंह से सवाल भी किए गए तो उन्होंने कहा था कि पार्षद घूमने गए हैं। थकान मिटाने के लिए अक्सर ऐसा किया जाता है। जयवर्धन ने कहा था कि विधानसभा चुनाव के बाद वह खुद भी घूमने जाते हैं। 



    23 जनवरी को हुई थी मतगणना



    नगर पालिका चुनाव के लिए 23 जनवरी को मतगणना हो गई थी। जिसमें कांग्रेस को बहुमत मिला था। 24 वार्डों में से 16 वार्ड कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीते थे जबकि 8 वार्ड बीजेपी की झोली में आए थे। हालांकि बीते नगर पालिका चुनाव के मुकाबले बीजेपी दोगुने वार्ड जीतने में कायम रही थी। जिसके बाद से ही कांग्रेस को तोड़फोड़ का डर सताने लगा था। 




    विजय कुमार साहू होंगे नए अध्यक्ष कांग्रेस ने दर्ज की जीत राघौगढ़ नगर पालिका चुनाव Vijay Kumar Sahu will be the new president Congress registered victory Raghogarh municipality elections गुना न्यूज़ Guna News