संविधान जलाने की बात पर सियासत: कांग्रेस MLA बाबूलाल जंडेल पर होगी कार्रवाई- नरोत्तम

author-image
एडिट
New Update
संविधान जलाने की बात पर सियासत: कांग्रेस MLA बाबूलाल जंडेल पर होगी कार्रवाई- नरोत्तम

भोपाल. मध्य- प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तगम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) ने कहा है कि कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल (Congress MLA Babulal Jandel) पर कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस विधायक ने कल, 20 अक्टूबर को श्योपुर में आपत्तिजनक बयान दिया था। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश से खराब हुई फसल को लेकर न्होंने कहा कि अगर पीड़ित किसानों को न्याय नहीं मिलेगी तो वे MP विधानसभा में संविधान की प्रति जलाएंगे। आज मीडिया (media) से बातचीत में गृहमंत्री ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बनाए गए संविधान का अपमान करने पर कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

नई योजना का कांग्रेस कर रही विरोध

मध्‍य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के बयान पर पलटवार करते हुए डॉ नरोत्‍तम मिश्रा ने कहा कि अरुण यादव कांग्रेस में हाशिए पर चल रहे हैं। उनका दर्द समझा जा सकता है लेकिन अपने दर्द की अभिव्यक्ति के तौर पर देश की सम्मानित नेता पर टिप्पणी करने का उनका ये तरीका गलत है।

यादव ने कल खंडवा जिले की चुनावी सभा में केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी और संसद सदस्‍य हेमा मालिनी को लेकर अप्रिय बात कही थी। गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से आदिवासी, गरीब भाई-बहनों के हक को छीनने की कोशिश की है। गरीबों के कल्याण के लिए भाजपा सरकार की लागू की गई हर योजना का कांग्रेस ने विरोध किया है। आदिवासी भाईयों के लिए लागू की गई 'राशन आपके द्वार' योजना पर भी कांग्रेस का विरोध इसी की एक बानगी है।

मुरली मोरवाल के बेटे पर रेप का आरोप

नरोत्तम ने आगे कहा कि यूपी में महिलाओं के नाम सियासी रोटियां सेंक रहीं प्रियंका जी को एमपी आकर उस पीड़ित बिटिया से भी मिलना चाहिए जिसने कांग्रेस विधायक के बेटे पर रेप का आरोप लगाया‌। बड़नगर के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे पर एक युवती ने दुष्‍कर्म का आरोप लगाया है। मोरवाल का बेटा अभी फरार है। गृहमंत्री ने कहा कि इसके साथ प्रियंका जी आप कमलनाथ जी व दिग्विजय जी को भी समझाएं जो आरोपी ककी पैरवी कर रहे हैं।

Home Minister Narottam Mishra jandel babulal CONGRESS MLA The Sootr