नेशनल लोक अदालत ने भरा आर्थिक तंगी झेल रही ग्वालियर नगर निगम का खजाना, एक दिन में ही मिल गई 3 करोड़ से ज्यादा की धन राशि

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update
नेशनल लोक अदालत ने भरा आर्थिक तंगी झेल रही ग्वालियर नगर निगम का खजाना, एक दिन में ही मिल गई 3 करोड़ से ज्यादा की धन राशि

देव श्रीमाली, GWALIOR. ग्वालियर में लगी लोक अदालत ग्वालियर नगर निगम के खजाने के लिए वरदान साबित हो गई। आर्थिक तंगी से जूझ रही निगम को लोक अदालत के जरिए साढ़े तीन करोड़ रुपए से भी ज्यादा की धन राशि एक दिन में ही मिल गई।



साढ़े तीन करोड़ जमा हुए



नगर निगम के अनुसार संपत्तिकर और जलकर के लंबित प्रकरणों में वसूली के लिए आयोजित नेशनल लोक अदालत में 3 करोड़ 61 लाख रुपए से अधिक का कर जमा हुआ। तथा संपत्तिकर एवं जलकर के 3218 प्रकरणों का निराकरण मौके पर ही हुआ। संपत्तिकर और जलकर जमा करने पर नागरिकों को मिला 8 लाख 73 हजार की छूट का लाभ प्रदान किया गया । निगमायुक्त किशोर कन्याल के निर्देशानुसार शहर के सभी क्षेत्रीय कार्यालय एवं जनमित्र केंद्रों व निगम मुख्यालय पर भी संपत्तिकर एवं जल कर जमा करने की व्यवस्था की गई थी। 



1902 प्रकरणों का मौके पर ही हुआ निराकरण



उपायुक्त एपीएस भदौरिया ने जानकारी  देते हुए बताया कि नेशनल लोक आदलत का आयोजन नगर निगम के समस्त क्षेत्रीय, वार्ड कार्यालय और जिला न्यायालय परिसर में किया गया। नेशनल लोक अदालत में संपत्तिकर के रूप में लगभग 3 करोड़ 16 लाख रूपए जमा हुए। 1902 प्रकरणों का निराकरण मौके पर ही किया गया। इसके साथ ही देर रात तक संपत्ति कर की राशि जमा होती रही। 



जलकर के बकाया में से 44.80 लाख रुपए मिले



इसके साथ ही  नेशनल लोक अदालत में जलकर के रूप में लगभग  44 लाख 80 हजार रूपए जमा हुए। 1318 प्रकरणों का निराकरण मौके पर ही किया गया। जल कर जमा करने की कार्रवाई भी देर रात तक जारी रही। इसके साथ ही संपत्तिकर और जलकर जमा करने पर नागरिकों को  8 लाख 73 हजार की छूट का लाभ सर चार्ज के रूप में प्रदान किया गया।


MP News ग्वालियर नगर निगम Gwalior Municipal Corporation संपत्तिकर और जलकर ग्वालियर में लगी लोक अदालत property tax and water tax Lok Adalat in Gwalior एमपी न्यूज