रतलाम के ढोढर से बीजेपी के युवा नेता विवेक पोरवाल को ग्वालियर पुलिस ने हिरासत में लिया, क्षेत्र में फैली अपहरण की खबर

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
रतलाम के ढोढर से बीजेपी के युवा नेता विवेक पोरवाल को ग्वालियर पुलिस ने हिरासत में लिया, क्षेत्र में फैली अपहरण की खबर

आमीन हुसैन, RATLAM. भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जिले के ढोढर निवासी भाजपा के युवा नेता विवेक पोरवाल को 3 फरवरी, शुक्रवार को ग्वालियर पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसके बाद पोरवाल के अपहरण की खबर फैल गई। फिर जावरा पुलिस ने ग्वालियर पुलिस द्वारा ले जाने की पुष्टि की। 



बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष के बेटे है विवेक



भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष स्व. प्रह्लाद पोरवाल के बेटे बीजेपी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विवेक पोरवाल को 3 फरवरी की दोपहर में घर में थे। करीब सवा बजे ढोढर में वह अपने घर के बाहर खड़ा था। अचानक कार में सवार आए कुछ लोग उन्हें अपने साथ ले गए। इसके बाद विवेक के अपहरण की खबर फैल गई।



ये खबर भी पढ़ें...






एनडीपीएस एक्ट के तहत लिया हिरासत में 



दरअसल, जावरा के भाजपा नेताओं को जब यह सूचना मिली कि विवेक को कुछ अज्ञात लोग अपने साथ ले गए है। तो उन्होंने पुलिस थाने से संपर्क किया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला कि विवेक को एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में ग्वालियर पुलिस ने हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार ग्वालियर में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में पुलिस को विवेक की तलाश थी और उसी प्रकरण में विवेक पोरवाल को ग्वालियर पुलिस अपने साथ ले गई है।



विवेक एक साल पहले बने थे जिला संयोजक



38 वर्षीय विवेक पोरवाल अपने पिता प्रहलाद पोरवाल (पिल्लू सेठ) के दिवंगत होने के बाद सक्रिय राजनीति में शामिल हुए थे। विवेक एक वर्ष ही पहले भाजपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने है। एक दिन पहले ही उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कानसिंह चौहान के जन्मदिन समारोह का प्रबंधन किया था। वह 3 फरवरी, शुक्रवार को कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत के हाटपिपलिया अष्टापद तीर्थ पर आयोजित समारोह में जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच ग्वालियर की पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई थी। विवेक के पिता प्रहलाद उमा भारती के खास थे। उमा भारती मुख्यमंत्री रहते उनके निवास पर भी आई थी। विवेक एबीवीपी के माध्यम से छात्र राजनीति व युवा मोर्चा में भी सक्रिय रहे है। जावरा के समीप ढोढर में पुलिस चौकी के समीप ही उसका निवास और पैतृक दुकान है। जावरा में भी चौपाटी पर कार्यालय बना रखा है। प्राॅपर्टी व्यवसाय सहित अन्य कामों में विवेक सक्रिय है। 




 


MP News एमपी न्यूज BJP youth leader Vivek Porwal Vivek Porwal kidnapped Gwalior police detained Javra police solved the case बीजेपी के युवा नेता विवेक पोरवाल विवेक पोरवाल का अपहरण ग्वालियर पुलिस ने हिरासत में लिया जावरा पुलिस ने सुलझाया मामला