विवेक सागर का भव्य स्वागत: ओलंपिक मेडल जीतने के बाद पहली बार होशंगाबाद पहुंचे

author-image
एडिट
New Update
विवेक सागर का भव्य स्वागत: ओलंपिक मेडल जीतने के बाद पहली बार होशंगाबाद पहुंचे

होशंगाबाद. हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर टोक्यो ओलंपिक (olympic) में कांस्य जीतने के बाद शनिवार को पहली बार होशंगाबाद पहुंचे। यहां विवेक (vivek sagar) का स्वागत करने के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा। खुली जीप में सवार होकर विवेक ने अपने गृहनगर में लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। ढोल-ताशे और नाच-गाने के अलावा लोगों ने अपने घरों के सामने विवेक की आरती उतारी।

नर्मदा कॉलेज में सम्मान समारोह

नर्मदा महाविद्यालय में विवेक का सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस समारोह में होशंगाबाद विधायक सीतासरण शर्मा, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह , कलेक्टर धनन्जय सिंह, एस पी सिंह के अलावा पुलिस और सीआईएसएफ (cisf) के आला अफसरों की मौजूदगी थे। विवेक सागर ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। किसी भी खिलाड़ी को लोगों का प्यार ही आगे बढ़ाता है। 

चांदौन के रहने वाले हैं विवेक

विवेक होशंगाबाद (hoshangabad) जिले के इटारसी के पास चांदौन गांव के रहने वाले हैं। इसके पहले सीएम शिवराज (cm shivraj) ने उन्हें सम्मानित करके 1 करोड़ रुपए का चेक दिया था।  

विवेक सागर का स्वागत indian hockey team hocky player vivek sagar Tokyo Olympic vivek sagar welcome. hoshangabad olympic medalist Vivek Sagar itarsashi vivek The Sootr