दमोह के पथरिया विरागोदय तीर्थ क्षेत्र में शुरू हुआ पंच कल्याणक महोत्सव, 32 मुनिराजों के साथ पहुंचे आचार्य विशुद्ध सागर महाराज

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
दमोह के पथरिया विरागोदय तीर्थ क्षेत्र में शुरू हुआ पंच कल्याणक महोत्सव, 32 मुनिराजों के साथ पहुंचे आचार्य विशुद्ध सागर महाराज

Damoh. दमोह जिले के पथरिया स्थित विरागोदय तीर्थ में 1 फरवरी से धार्मिक अनुष्ठान पंच कल्याणक महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है, जो 15 फरवरी तक चलेगा। इस धार्मिक आयोजन को संपन्न कराने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से आचार्य मुनि और आर्यिका संघ पथरिया के विरागोदय तीर्थ पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को विशुद्ध सागर महाराज 32 मुनिराजो  के साथ पथरिया पहुंचे जहां पर उनकी भव्य अगवानी की गई। करीब 1 माह पहले ही विरागोदय तीर्थ में धार्मिक आयोजन की तारीख तय हो चुकी थी और तभी से इनका आना शुरू हो गया था।



धूमधाम से की आगवानी



सभी संत, मुनि, आचार्य और आर्यिका संघ पथरिया के जैन मंदिर में ठहर रहे थे। उधर तीर्थ स्थल पर धार्मिक आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। बुधवार को धार्मिक अनुष्ठान की  शुरूआत पर आचार्य विराग सागर महाराज के साथ सभी संत विरागोदय तीर्थ पहुंचे हैं। सुबह से संतों की अगुवाई करने के लिए पूरे नगर को सजाया गया।  हजारों लोगों की भीड़ बैंड बाजों की धुन के साथ आचार्य, मुनिवर और आर्यिका संघ को लेकर विरागोदय तीर्थ पहुंचे। 




  • यह भी पढ़ें 


  • जबलपुर में प्रशासन ने तंदूर जलाने पर लगाया बैन, होटल-रेस्तरां मालिकों को थमाया नोटिस



  • 15 फरवरी तक चलेगा अनुष्ठान



    पथरिया में प्रत्येक दिन संतों के आने का क्रम चल रहा है, जिनकी भव्य अगवानी कर उन्हें विरागोदय तीर्थ तक पहुंचाया जा रहा है। महिलाएं, बच्चे, युवा, बुजुर्ग सभी ने अपने संतो के प्रति श्रद्धा प्रकट करते हए उनकी अगवाई कर रहे हैं। 15 फरवरी तक जैन समुदाय के लोगों की यहां चहल-पहल रहेगी। सभी जैन मुनियों के संरक्षण में धार्मिक अनुष्ठान के क्रियाकलापों में जुटकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं। 


    Panch Kalyanak Mahotsav in Damoh दमोह न्यूज़ 32 मुनिराजों के साथ पहुंचे आचार्य आचार्य विशुद्ध सागर महाराज पहुंचे दमोह में पंच कल्याणक महोत्सव Damoh News Acharya arrived with 32 Munirajs Acharya Vishuddha Sagar Maharaj arrived
    Advertisment