/sootr/media/post_banners/1845c6b2997730115d62aa2d5f4b83d15cb5bc5a436009b54e4f7b922e8e1981.jpeg)
BHIND. दतिया जिले में लगे दरबार में पूर्व विधायक हेमंत कटारे के समर्थक ने एक अर्जी लगाई। युवक ने कहा कि मैं हेमंत कटारे को मंत्री के रूप में देखना चाहता हूं। युवक की बात सुनकर पंडोखर सरकार ने अपना पर्चा दिखाया, जिसमें उन्होंने हेमंत कटारे के विधायक बनने की बात लिखी थी। इस दौरान हेमंत कटारे भी मंच पर पहुंच गए और पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान पंडोखर सरकार ने कहा कि भविष्य में विधायक बनो और सरकार में स्थान भी मिलेगा। इस दौरान पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा भी मौजूद रहे।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा जी एवं पूर्व विधायक फूलसिंह बरैया जी के साथ
श्री पंडोखर सरकार (धाम), दतिया में दर्शन लाभ प्राप्त किए। महाराज की भविष्यवाणी है कि इस बार सरकार बदलेगी!
जय हो!!@INCMP@OfficeOfKNathpic.twitter.com/s9W5UCxeMb
— Hemant Satyadev Katare (@HemantKatareMP) April 5, 2023
महाराज की भविष्यवाणी है कि इस बार सरकार बदलेगी
पंडोखर सरकार के वीडियो को पूर्व विधायक हेमंत कटारे ने शेयर भी किया है। हेमंत कटारे ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- पंडोखर सरकार (धाम), दतिया में दर्शन लाभ प्राप्त किए। महाराज की भविष्यवाणी है कि इस बार सरकार बदलेगी। पंडोखर सरकार का यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
आज मध्यप्रदेश के दतिया जिले में विश्व प्रसिद्ध पण्डोखर धाम पीठ में पीठाधीश्वर गुरुशरण शर्मा जी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।@OfficeOfKNath@digvijaya_28@sajjanvermaINC@inc_jpagarwal@MPArunYadav@DrSTripathi_JHSpic.twitter.com/0x9Tru9THr
— Hemant Satyadev Katare (@HemantKatareMP) April 5, 2023
ये खबर भी पढ़ें...
इससे पहले रतलाम में की गई थी राजा बदलने की भविष्यवाणी
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले की सीमा से लगे हुए प्रसिद्ध गोठड़ा माताजी मंदिर में नवमी पर भविष्यवाणी की गई। मां महिषासुर मर्दनी ने हर साल की तरह भविष्यवाणी में साल में होने वाली कई बातों का पूवार्नुमान बताया। उन्होंने कहा कि आने वाले साल में राजा पलट जाएगा। राजा के खिलाफ बहुत साजिशें हो रही हैं, राजा बहुत प्रलोभन देगा, लेकिन फिर भी राजा बदल जाएगा।
विधानसभा चुनाव और उप चुनाव में हार चुके है कटारे
दरअसल, 2 साल हुए पहले हुए मेहगांव विधानसभा के उप चुनाव में शिवराज सरकार के राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया ने हेमंत कटारे को हरा दिया था। जबकि 2018 के विधानसभा चुनाव में कटारे को अटेर विधानसभा सीट पर शिवराज सरकार के मंत्री अरविंद भदौरिया ने हराया था। हेमंत मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के कद्दावर नेता सत्यदेव कटारे के बेटे हैं। सत्यदेव कटारे का नेता प्रतिपक्ष रहते हुए निधन हो गया था। जिसके बाद अटेर सीट पर उपचुनाव में हेमंत कटारे ने जीत हासिल की थी। लेकिन पिछले दो चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।