पंडोखर सरकार ने पर्ची में लिखा...ये बीजेपी नेता 10 हजार वोटों से जीतेगा चुनाव!, जानिए क्या है उसका नाम

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
पंडोखर सरकार ने पर्ची में लिखा...ये बीजेपी नेता 10 हजार वोटों से जीतेगा चुनाव!, जानिए क्या है उसका नाम

BHOPAL.इन दिनों देश में बाबाओं और संतों के बोल, खूब सुखियां बटोर रहे हैं। उनमें भी पर्चियों वाले बाबा कुछ ज्यादा ही चर्चित हैं। इनमें बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और पंडोखर सरकार के संत गुरुशरण महाराज खूब पर्चियां खोल रहे हैं। एक तरह से दोनों में पर्ची पर लोगों के बारे में बताने को लेकर होड़ लगी हुई। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज कल ज्यादा चर्चित हैं, लेकिन संत शुरुशरण महाराज भी कहां पीछे रहने वाले,सो उन्होंने कलियासोत मैदान में दो दिन का दिव्य दरबार लगा रखा है। पहली पर्ची बीजेपी नेता की निकली पंडोखर सरकार ने दरबार में पहली पर्ची के लिए जिसे बुलाया, वो व्यक्ति बीजेपी नेता अजय कुमार पटेल का भाई निकला। जिसमें बताया गया कि शुरुशरण महाराज ने बताया कि अजय कुमार पटेल चुनाव जीतेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि यदि पटेल को इछावर से टिकट मिला, तो वे 10050 वोट से जीतेंगे।





सुहानी जी मेरे बारे में एक शब्द बता दें?





संत गुरुशरण महाराज ने कहा कि यहां बैठे सभी के बारे में जानता हूं। उन्होंने इंडियन मेंटलिस्ट सुहानी शाह पर तंज कसते हुए कहा, कोई भी सुहानी जी आ जाएं और देख लें, मेरे बारे में एक शब्द बता दें। सुहानी जी के पास, जो ज्ञान है मैं उसका सम्मान करता हूं। वे बोल सुहानी जी, एक माइंड रीडर हो सकती है, पर परिशक्ति कभी नहीं हो सकतीं।





ये भी पढ़ें...











कलियासोत मैदान में दरबार





संंत गुरुशरण महाराज कल (12 फरवरी) से तीन दिन क भोपाल प्रयास पर हैं। वे नेहरू नगर के कलियासोत मैदान में चल रही पंडित राजन महाराज की श्रीराम कथा में दो दिन का दरबार लगा रहे हैं। दरबार मंगलवार को भी रहेगा।



BJP Leader बीजेपी नेता पंडोखर सरकार गुरुशरण महाराज Pandokhar sarkar Pandokhar Bageshwar Gursharan Maharaj पंडोखर बागेश्वर