/sootr/media/post_banners/982d1077b142ead0929b96c11b62eac587e45bd1d4a829836112e45260422d74.jpeg)
BHOPAL. देशभर में परीक्षाओं में घोटाले के रूप में कुख्यात हुआ व्यापम का नाम एक बार फिर बदल दिया गया है। ये तीसरी बार है जब इसका नाम बदला गया है। व्यापम घोटाले के सामने आने के बाद इस संस्थान का नाम पीईबी यानी प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड कर दिया गया था। इसके बाद भी गड़बड़ियां सामने आती रहीं। अब सरकार ने फिर इसके नाम में बदलाव कर दिया है। अब पीईबी एमपी एम्पलाई सिलेक्शन बोर्ड यानी मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल कहलाएगा।
तीसरी बार बदला गया नाम
फर्जीवाड़े से बदनाम हुए व्यापम का दाग धोने के लिए इसके नाम का अंग्रेजीकरण कर दिया गया था। इसे प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (PEB) नाम दिया गया। अब इसका नाम व्यवसायिक परीक्षा मंडल की मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल कर दिया गया है।
सरकार ने जारी किया गजट नोटिफिकेशन
अब ये संस्थान सामान्य प्रशासन विभाग के अंतर्गत काम करेगा। मध्यप्रदेश सरकार में जितनी भी भर्तियां होंगी वो कर्मचारी चयन बोर्ड के जरिए ही की जाएंगी। इस संबंध में सरकार ने गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक साल में 1 लाख नियुक्तियां देने के ऐलान के बाद सरकार ने सभी विभागों से खाली पदों की जानकारी मांगी है। इन पदों पर भर्तियों के लिए कर्मचारी चयन बोर्ड से ही परीक्षा कराई जाएगी।