भिंड में पुलिस ने ट्रिपल मर्डर के 6 आरोपियों को पकड़ा, 48 घंटे में 11 गिरफ्तार; मुख्य आरोपी समेत 5 की तलाश जारी

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
भिंड में पुलिस ने ट्रिपल मर्डर के 6 आरोपियों को पकड़ा, 48 घंटे में 11 गिरफ्तार; मुख्य आरोपी समेत 5 की तलाश जारी

सुनील शर्मा, BHIND. भिंड में 2 दिन पहले पचेरा गांव में हुए ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस ने 6 और आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली है। इस केस में अब तक कुल 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है लेकिन मुख्य आरोपी पूर्व सरपंच निशांत उर्फ बंटी त्यागी अब भी पुलिस की पहुंच से दूर है।



48 घंटों में 11 आरोपी गिरफ्तार



रविवार का दिन भिंड जिले के मेहगांव में दबंगों के कहर से थरथराया जब पचेरा गांव के पूर्व सरपंच और उसके दबंग परिजन ने चुनावी रंजिश में गांव के 3 लोगों को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया था। पूरे इलाके में दहशत फैलाने वाले इस मामले का दबाव भी ऐसा रहा है कि पुलिस ने घटना के 24 घंटे में 16 में से 5 आरोपी गिरफ्तार किए थे और अगले 24 घंटों में ही 6 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 48 घंटों में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।



गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी से बाकी आरोपियों को पकड़ा



पुलिस कप्तान शैलेंद्र सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके निर्देशन में एक टीम गठित कर जिम्मेदारी दी थी। सोमवार को 5 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी थी, उनसे पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर वारदात में इस्तेमाल किए हथियार भी बरामद हुए। वहीं अन्य आरोपियों पर इनाम घोषित करते हुए बचे हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी रखे गए। एसडीओपी के अनुसार मेहगांव थाना प्रभारी वरुण तिवारी और साइबर सेल उपनिरीक्षक शिव प्रताप सिंह, एसआई दीपेन्द्र सिंह और उनकी टीम को अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का जिम्मा दिया गया था जिसमें दबिश और मुखबिरों की मदद से वारदात में शामिल रहे 6 और आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल कर ली।



मुख्य आरोपी पूर्व सरपंच बंटी उर्फ निशांत त्यागी फरार



सोमवार को पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों में शिवसागर त्यागी, रामानंद त्यागी, जितेंद्र त्यागी, राहुल त्यागी और संयम त्यागी को गिरफ्तार किया था। वहीं मंगलवार को अब गौरव त्यागी, सौरव त्यागी, विकास त्यागी, अनूप त्यागी, अनिल त्यागी और प्रमोद त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि मामले में मुख्य आरोपी पूर्व सरपंच बंटी उर्फ निशांत त्यागी समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार करना अभी बाकी है।



ये खबर भी पढ़िए..



ग्वालियर में कार में धक्का लगाने पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की सफाई, बोले- कार मेरी नहीं थी, क्या मदद करना बुरी बात है ?



पुलिस ने कहा- जल्द पकड़े जाएंगे सभी आरोपी



गौरतलब है कि इस मामले में 15 आरोपियों के खिलाफ नामजद और 1 अज्ञात के खिलाफ हत्या और हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था जिसमें लगातार पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी कर रही है। अब तक गिरफ्तार हुए 11 आरोपियों को पुलिस जल्द न्यायालय में पेश कर हथियारों की बरामदगी के लिए रिमांड की मांग करेगी। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


भिंड में ट्रिपल मर्डर Bhind News अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार Triple murder in Bhind पुलिस ने 6 आरोपियों को पकड़ा Search continues for 5 accused 11 accused arrested
Advertisment