BHIND : भिंड जिला पुलिस ने पार्षद प्रत्याशियों को किया जबरन नजरबंद, कांग्रेस ने लगाया पक्षपात का आरोप

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
BHIND : भिंड जिला पुलिस ने पार्षद प्रत्याशियों को किया जबरन नजरबंद, कांग्रेस ने लगाया पक्षपात का आरोप

सुनील शर्मा, BHIND. मध्यप्रदेश के भिंड में आज नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इसी बीच भिंड की जिला पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाने के लिए पार्षद प्रत्याशियों को नजरबंद कर लिया है। जिनकी संख्या दोपहर तक 100 से ज्यादा हो गई है। जिनमें कांग्रेस के 70 फीसदी कैंडिडेट शामिल हैं जबकि इसके उलट बीजेपी से लड़ रहे केवल 5 से 7 कैंडिडेट ही बंद किए गए हैं। कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों ने पुलिस पर पक्षपात के आरोप लगाए हैं।



घर से निकलते ही पुलिस ने उठाया



वार्ड-34 से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज जैन के बेटे ने बताया कि उनके पिता को पुलिस उठाकर ले आई थी और उन्हें अब तक  छोड़ा नहीं गया है। इसलिए वो उनके लिए कुछ खाने की चीजें देने आया था। उसने बताया कि पुलिस ने मनोज जैन को सुबह घर के बाहर निकलते ही उठा लिया था।



कांग्रेस का आरोप, बीजेपी का एजेंट बना प्रशासन



भिंड में पार्षद प्रत्याशियों को नजरबंद करने पर कांग्रेस ने पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि भिंड की जिला पुलिस ने शांति व्यवस्था के नाम पर कांग्रेस को टारगेट किया है। उन्होंने पुलिस से लेकर कलेक्टर तक पर बीजेपी के एजेंट की तरह काम करने का आरोप लगाया है।


Bhind MP News मध्यप्रदेश की खबरें MP नजरबंद Bhind News कांग्रेस आरोप नगरीय निकाय चुनाव की खबरें एमपी भिंड की खबरें Congress arrest Congress alleges bias भिंड MP election news Election News चुनाव की खबरें