भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर बोलीं- पता नहीं क्या स्थिति पैदा हो जाए इसलिए हिंदू घर में रखें धारदार हथियार

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update
भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर बोलीं- पता नहीं क्या स्थिति पैदा हो जाए इसलिए हिंदू घर में रखें धारदार हथियार

BHOPAL. बीजेपी की नेता और भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कर्नाटक में हिंदू कार्यकर्ताओं की हत्या की घटनाओं पर कहा कि हिंदुओं को उन पर और उनकी गरिमा पर हमला करने वालों को जवाब देने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को अपने घरों में धारदार रखना चाहिए। उन्होंने लव जिहाद पर कहा कि उनकी (मुसलमानों) जिहाद की परंपरा है। यदि कुछ नहीं है, तो वे लव जिहाद करते हैं। यदि वे प्रेम भी करते हैं तो उसमें भी जिहाद करते हैं। हम भी प्रेम करते हैं, हम भगवान से प्रेम करते हैं, संन्यासी अपने प्रभु से प्रेम करता है।



जिहाद उनकी परंपरा- सांसद प्रज्ञा



मध्य प्रदेश के भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने समुदाय से अपील की कि वे कम से कम अपने घरों में चाकुओं को तेज कर के रखें, क्योंकि सभी को अपने सुरक्षा करने का अधिकार है। ठाकुर ने कहा कि असल में जिहाद उनकी परंपरा है। अगर कुछ नहीं होता तो वे लव जिहाद करते हैं। हम हिंदू भी प्यार करते हैं। भगवान से प्यार करते हैं। सन्यासी अपने भगवान से प्यार करते हैं। दक्षिण क्षेत्र में हिंदू जागरण वेदिके के सम्मेलन में प्रज्ञा ने कहा- "सन्यासी कहते हैं कि ये दुनिया, जिसे भगवान ने बनाया, उसमें सारे पापियों का खात्मा हो। अगर नहीं किया तो यहां प्यार की सच्ची परिभाषा बच नहीं पाएगी। इसलिए उन्हें जवाब दें जो लव जिहाद जैसे कामों में शामिल हैं। अपनी लड़कियों को बचाएं, उन्हें सही मूल्य सिखाएं।"



मिशनरी संस्थानों में नहीं पढ़ाने भेजना चाहिए



प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों को मिशनरी संस्थानों में नहीं पढ़ाने भेजना चाहिए। ऐसा करके आप अपने लिए वृद्धाश्रमों के द्वार ही खोलेंगे। सांसद ठाकुर ने कहा कि ऐसा करके (मिशनरी संस्थानों में बच्चों को पढ़ाकर) बच्चे आपके और आपकी संस्कृति के नहीं रह जाएंगे। वे वृद्धाश्रमों की संस्कृति में पले-बढ़ेंगे और स्वार्थी बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि अपने घर में पूजा कीजिए, अपने धर्म और शास्त्रों के बारे में पढ़िए और अपने बच्चों को इनके बारे में बताइए, ताकि बच्चे हमारी संस्कृति और मूल्यों को जान सकें। 



वीडियो देखें -




चाकू की धार भोपाल सांसद की हिंदूओं से अपील प्रज्ञा ठाकुर विवादित बयान knife edge Bhopal MP's appeal to Hindus Pragya Thakur disputed statement मध्य प्रदेश न्यूज Madhya Pradesh News