प्रवीण तोगड़िया बोले- कर्नाटक के नतीजे BJP के लिए वेकअप कॉल, BJP को राम मंदिर और बजरंगबली भी नहीं बचा सकेंगे

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
प्रवीण तोगड़िया बोले- कर्नाटक के नतीजे BJP के लिए वेकअप कॉल, BJP को राम मंदिर और बजरंगबली भी नहीं बचा सकेंगे

BHOAPL. डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों को BJP के लिए वेकअप कॉल बताया है। उन्होंने कहा, 'राम मंदिर और बजरंग बली भी BJP को बचा नहीं पाए। ये बात चिंता का विषय है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, 'द केरला स्टोरी' जैसी फिल्म बनना ही शर्म की बात है। भविष्य में ऐसी फिल्म न बने, इसलिए एंटी लव जिहाद और जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाएं।'





बीजेपी को भगवान भी नहीं बचा पाएंगे





प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि मुझे दर्द है कि बजरंग बली, राम मंदिर भी भाजपा को बचा नहीं पाए। यह खतरे की घंटी है। बीजेपी के लिए 2024 लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा वेकअप कॉल है। लोगों को रोजगार चाहिए। महंगाई से मुक्ति चाहिए। सुरक्षा चाहिए। किसानों को फसलों के दाम चाहिए। राज्य और केंद्र सरकार के कोटे से 1 करोड़ सरकारी पद खाली हैं। 3 महीने में भर दो, वोट मिलेंगे। किसानों के लिए MSP बनाओ। 70 करोड़ किसानों के वोट मिलेंगे। पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर के दाम कम करो। पेट्रोल तो हम 60 रुपए लीटर दे सकते हैं।





'बहन-बेटियों पर हुआ अत्याचार वाहवाही बटोर रहा'





तोगड़िया ने कहा कि 'द केरला स्टोरी' जैसी फिल्म बनना शर्म की बात है। बहन-बेटियों पर हुए अत्याचार को स्क्रिन पर देखकर वाहवाही हो रही है। चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए कि देश में हमारी बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। क्या देश में अभी भी हिंदुओं की शर्मनाक स्थिति है? क्या हिंदू लड़कियां शिकार बन रही हैं? वे शिकार बन रही हैं, तभी तो ऐसी फिल्में बन रही हैं। भविष्य में ऐसी कोई फिल्म न बने, इसलिए एंटी लव जिहाद कानून और जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाएं। 





'दो करोड़ परिवारों को जोड़ेंगे​'​​​​​





अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद का विस्तार हो चुका है। अब हमारा लक्ष्य समृद्ध, सुरक्षित और सम्मानयुक्त हिंदू बनाने का है। यह लक्ष्य पूरा करने के लिए देश में 1 लाख स्थानों पर हर सप्ताह हनुमान चालीसा केंद्र शुरू किए गए हैं। हम दो करोड़ हिंदू परिवारों को जोड़ेंगे। इन परिवारों को सुरक्षा, समृद्धि, सम्मान, स्वास्थ्य, संस्कार देने में सहयोग करेंगे। कोई भूखा नहीं रहेगा। उन्हें अनाज उपलब्ध कराएंगे। गरीबों को चिकित्सा सुविधा और स्वस्थ रहने की ट्रेनिंग देंगे। इस अभियान को 'हिंदू ही आगे' नाम दिया गया है।



कर्नाटक विधानसभा चुनाव मध्यप्रदेश समाचार अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया BJP के लिए वेकअप कॉल डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया President of International Hindu Council Wakeup call for BJP Dr. Pravinbhai Togadia Karnataka assembly elections