MP: भिंड में पारा 49 डिग्री पार, लू का यलो अलर्ट जारी, भयंकर गर्मी के आसार

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update
MP: भिंड में पारा 49 डिग्री पार, लू का यलो अलर्ट जारी, भयंकर गर्मी के आसार

Bhopal. मध्यप्रदेश में 19 साल बाद सबसे ज्यादा गर्मी पड़ रही है। मध्यप्रदेश में अगले तीन दिनों तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। प्रदेश में 13 मई को भिंड सबसे ज्यादा गर्म रहा। 1993 के बाद ये पहला मौका है, जब भिंड जिला का पारा 49 डिग्री को पार कर गया हो। 15 मई तक सूबे के कुछ जिलों में लू चलने के आसार हैं। नौगांव में 48 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा है कि 18 मई तक मध्यप्रदेश का मौसम आमतौर पर शुष्क बने रहने की संभावना है। खजुराहो और राजगढ़ में तापमान 47 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद मौसम का मिजाज बदलता नजर आएगा। प्रदेश में प्री मानसून बारिशके असार हैं।



मध्यप्रदेश का मौसम



मध्यप्रदेश का मौसम



मौसम विभाग ने जारी किया लू का यलो अलर्ट 



मध्य प्रदेश में गर्मी के तेवर बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश के मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। तापमान एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है, जिसके चलते भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया कि सूरज के तेवर और तीखे होने वाले हैं, दिन और रात का पारा अभी और चढ़ेगा। दरअसल, दो दिन तक बादल छाने से कुछ राहत मिली थी। लेकिन अब एक बार फिर से गर्मी का असर दिखने वाला है, ऐसे में मौसम विभाग ने प्रदेशभर में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। भोपाल में दिन का तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया। हालांकि इंदौर-जबलपुर में हल्की राहत रही।



इन जिलों में लू का अलर्ट 



मौसम विभाग ने प्रदेश के 29 जिलो में लू चलने की चेतावनी जारी की है। राजधानी भोपाल सहित रायसेन, अशोकनगर, उज्जैन, रीवा, सतना, पन्ना, सीधी, शिवपुरी, दतिया, गुना, ग्वालियर, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, शाजापुर, दमोह, छतरपुर, आगर-मालवा, रतलाम, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, नीमच, मंदसौर, श्योपुर, मुरैना, भिंड जिले में मौसम विभाग ने लू का येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में एमपी के राजगढ़ में सबसे अधिक तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया। लू के येलो अलर्ट के चलते मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। जबकि गर्मी से बचने के उपाय अपनाने की सलाह भी दी गई है। 


जबलपुर मौसम Madhya Pradesh Gwalior इंदौर Bhind Jabalpur Bhopal नरसिंहपुर तापमान Narsinghpur Temperature मध्यप्रदेश भिंड weather ग्वालियर भोपाल Indore