3 मार्च को एमपी के सांची आ सकती हैं राष्ट्रपति मुर्मू, धर्म-धम्म सम्मेलन में होंगी शामिल, सीएम ने गवर्नर से की मुलाकात

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
3 मार्च को एमपी के सांची आ सकती हैं राष्ट्रपति मुर्मू, धर्म-धम्म सम्मेलन में होंगी शामिल, सीएम ने गवर्नर से की मुलाकात

BHOPAL. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 मार्च को मध्यप्रदेश के दौरे पर आ सकती हैं। मध्यप्रदेश के सांची में अंतर्राष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मप्र सरकार की तरफ से न्योता भी दिया गया है। सूत्रों के अनुसार इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति मुर्मू की सहमति भी मिल चुकी है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को देखते हुए CM शिवराज सिंह चौहान ने आज दोपहर में राजभवन में राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात भी करने पहुंचे हैं।




— Governor of Madhya Pradesh (@GovernorMP) February 12, 2023



विधानसभा के आगामी सत्र को लेकर बात संभव



27 फरवरी से मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने वाला है। इस चुनावी साल में शिवराज सरकार का यह आखिरी बजट होगा। इस बजट में कई लोक लुभावन घोषणाएं होने की भी संभावनाएं भी जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि CM शिवराज सिंह चौहान ने इस मुलाकात के दौरान राज्यपाल से  बजट सत्र को लेकर भी चर्चा की है।



ये भी पढ़ें..



सीहोर में सीएम के गृह जिले में बिजली-पानी को लेकर विकास यात्रा का विरोध, महिलाएं-ग्रामीणों ने रोड पर बैठकर विधायक को रोका



मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा



आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाएं जताई जा रही है। विकास यात्रा के समापन समारोह के बाद 25 फरवरी या उसके बाद कभी भी मध्यप्रदेश में शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। इस मंत्रिमंडल विस्तार में चार-पांच नए चेहरे शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के माने तो विस्तार में मध्यप्रदेश के सभी इलाकों को बराबर रुप से स्थान मिल सकता है। इस मंत्रिमंडल विस्तार में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि सभी वर्गों के लोगों को जगह मिले और इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी सत्ता पक्ष को इसका फायदा मिल सके।


सांची में धर्म-धम्म सम्मेलन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल Dharma-Dhamma conference in Sanchi Madhya Pradesh Governor Mangu Bhai Patel CM Shivraj Singh Chouhan सीएम शिवराज सिंह चौहान President Draupadi Murmu
Advertisment